खजुराहो में बड़ा विमान हादसा टला, लैंडिंग के वक्त विमान का पहिया टूटा
खजुराहो। मध्य प्रदेश में एक बड़ा विमान हादसा उस वक्त टल गया जब विमान के दाये पहिये से धुंआ उठने लगा। दिल्ली से खजुराहो आ रहा जेट एयरवेज का विमान 9W2423 लैंड होते वक्त रनवे से टकराकर उछला और उसका एक पहिया अलग हो गया।

जैसे ही यह हादसा हुआ विमान के यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों को आपातकालीन द्वार से विमान के बाहर निकाला गया। लोग इस हादसे से इतना डर गये कि वह विमान के दरवाजे से ही कूद गये। हालांकि इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।
विमान में सफर करने वाले यात्री वीरेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि जैसे ही प्लेन लैंड हुआ तो वह दो-तीन बार काफी तेजी से उछला जिसके बाद विमान एक तरफ छुक गया। यह विमान हादसा खजुराहो एयरपोर्ट पर हुआ। वहीं एयरपोर्ट डायरेक्टर के कार्यालय का कहना है कि विमान हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं हम इस हादसे की वजह को तालाश रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications