Bharat jodo yatra : दल बदल की चर्चा के बीच Congress का प्लान, इस तरह राहुल गांधी के सामने होंगे सभी MLA
कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही भारत जोड़ो यात्रा लेकर एमपी आने वाले हैं, जहां बुरहानपुर से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एमपी में एंट्री करेगी। वहीं इससे पहले अब सियासत में कांग्रेस विधायकों के दलबदल की अफवाहों ने पार्टी के दिग्गजों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में अब कांग्रेस ने विधायकों को एकजुट रखने का खास प्लान तैयार कर लिया है, जिसके मद्देनजर कांग्रेस बुरहानपुर में विधायकों को एकजुट कर राहुल गांधी के सामने पेश करेगी। वहीं यदी कांग्रेस का यह प्लान कामयाब हो गया तो बीजेपी को बड़ा झटका लगेगा।

राहुल गांधी के सामने दिखेगी एकजुटता
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने सभी 95 विधायकों को निर्देश दिए हैं कि, भारत जोड़ो यात्रा के पहले दिन यानी 20 नवबंर को राहुल गांधी मध्यप्रदेश में एंट्री करेंगे, उस दिन सभी विधायक करोली गांव में मौजूद रहें। जानकारी के लिए बता दें कि, करोली वहीं गांव है जो महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश आने पर सबसे पहले पड़ता है। बुरहानपुर जिले के इसी गांव से महाराष्ट्र की तरफ से आने वाले व्यक्ति की मध्यप्रदेश में एंट्री होती है। मध्य प्रदेश कांग्रेस की कोशिश यह है कि सभी विधायकों को बुलाकर एकजुटता का संदेश दिया जाए। कांग्रेस का मकसद ये है कि एकजुटता के साथ-साथ राहुल गांधी की यात्रा का भव्य स्वागत किया जाए।
बुरहानपुर से MP में होगी यात्रा की एंट्री
कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाले हैं, जहां इससे पहले अब मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए लगातार मंथन बैठकों का सिलसिला जारी है, जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मालवा निमाड़ में सक्सेसफुल बनाने की प्लानिंग करते नजर आ रहे हैं। मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के एंट्री बुरहानपुर से होगी, जहां खंडवा, खरगोन और इंदौर होते हुए यात्रा उज्जैन और आगर मालवा की ओर प्रस्थान करेगी।












Click it and Unblock the Notifications