MP News: अनजान नंबर के फोन कॉल रिसीव करने से बचें, वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में सायबर क्राइम से संबंधित घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आम नागरिकों को मोबाइल के उपयोग से संबंधित सावधानियां बरतने के लिए राज्य सायबर पुलिस को एडवाजरी जारी करने के निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय द्वारा मोबाइल उपयोग में सावधानियां बरतने संबंधी एडवाइजरी जारी कर दी है।

Indore

कुछ ऐसी है एडवायजरी

एडवाइजरी में कहा गया है कि, किसी भी अनजान नम्बर से आए कॉल पर विश्वास न करें, चाहे वह किसी शासकीय संस्था के नाम या शासकीय योजना का फायदा दिलवाने के नाम पर किया गया हो। यदि कोई व्यक्ति आपको या आपके परिवारजनों को अनजान जगह मिलने बुलाता है तो जाने से परहेज करें या अपने साथ किसी समझदार व्यक्ति को लेकर जाएं। ऐसे व्यक्ति जिन पर आपको शक होता है कि वह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, उनके बारे में अपने परिजनों एवं मित्रों को बता कर रखें।वॉइस चैंजर एप्लीकेशन से तैयार की गई आवाज कई बार बेहद सुरीली व कम्प्यूटराइज्ड होती है अत: ऐसे किसी कॉल के आने पर ध्यान देवें की कहीं वह आवाज बनावटी तो नहीं है।

यहां कर सकते हैं शिकायत

एडवाइजरी में कहा गया है कि, यदि कोई आपका परिचित बनकर कॉल करता है तो उक्त कॉल को काट कर जिस परिचित के नाम से कॉल की गई है उसको उनके निजी नम्बर पर कॉल करके सुनिश्चित कर लें कि क्या उसी व्यक्ति के द्वारा आपको कॉल किया गया था। यदि आपके साथ भी कोई सायबर अपराध या इस तरह का अपराध घटित होता है या आपको किसी तरह की सायबर अपराध की जानकारी मिलती है तो उसकी शिकायत अपने नजदीकी पुलिस थाने में या https:/ /cybercrime.gov.in/ या Cyber Crime Help (Toll Free) नम्बर 1930 पर करें।

ये भी पढ़े- Indore News: गंदगी देख भड़के निगम कमिश्नर, इन कर्मचारियों का वेतन काटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+