Indore News: गंदगी देख भड़के निगम कमिश्नर, इन कर्मचारियों का वेतन काटा
इंदौर में आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा प्रतिदिन शहर की सफाई व्यवस्था के काम में शहर के विभिन्न नालों में सफाई कार्यो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, सुनील गुप्ता, झोनल अधिकारी, सीएसआई एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा प्रतिदिन शहर की सफाई व्यवस्था के क्रम में आज शहर के विभिन्न नालों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। आयुक्त वर्मा द्वारा पलासिया चौराहा सेल्फी प्वाइंट, विनोबा नगर एवं बड़ी ग्वालटोली राम मंदिर के पीछे स्थित नाले का निरीक्षण किया गया।

नाले में कचरा एवं गंदगी पाए जाने पर वार्ड क्रमांक 48 क्षेत्रीय दरोगा विजय घावरी एवं वार्ड क्रमांक 49 क्षेत्रीय दरोगा संजय विश्वनार का पांच-पांच दिन का वेतन काटने के साथ ही सफाई कार्य में सुधार नहीं होने पर क्षेत्रीय दरोगा को हटाने के भी निर्देश दिए गए। इसके साथ ही गो एनजीओ को फटकार लगाते हुए कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
इंदौर में आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा आज शहर के विभिन्न स्थानों पर सड़क निर्माण, नवीन जोनल कार्यालय निर्माण कार्य एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, डी आर लोधी, क्षेत्रीय जोनल अधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।
आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा रामबाग चौराहे से सुभाष मार्ग होते हुए जिंसी चौराहा तक सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य के संबंध में मार्ग का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही आयुक्त वर्मा द्वारा किला मैदान तिराहा लक्ष्मीबाई प्रतिमा से जिंसी होते हुए एमजी रोड तक इंदौर वायर फैक्ट्री से कंडील पूरा होते हुए सुभाष मार्ग तक सड़क का निरीक्षण किया गया। उक्त सड़क निर्माण के संबंध में विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधक निर्माण की भी जानकारी ली गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आयुक्त वर्मा द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जिंसी हाट मैदान में बनाए गए मार्केट का भी अवलोकन किया गया। आयुक्त द्वारा मार्केट में दुकानदारों को आवंटित स्थान पर शिफ्ट करने के संबंध में भी निर्देश दिए गए।
ये भी पढ़े- Indore Weather: इंदौर में बढ़ रहा गर्मी का कहर, आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज












Click it and Unblock the Notifications