FBI ने इंदौर पुलिस को बोला THANKS, जानिए क्या है पूरा मामला
इंदौर, 23 अप्रैल: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है, जहां विश्व के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका की सबसे बड़ी एजेंसी FBI की लीगल टीम ने इंदौर पुलिस का धन्यवाद अदा किया है. एजेंसी के अधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र से कमिश्नर कार्यालय में मुलाकात की है. इंदौर पुलिस को कुछ महीने पहले एक बड़ी सफलता हाथ लगी थी. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए, ऑनलाइन ठगी के मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था. वहीं पुलिस गिरफ्त में आए इन लोगों से पूछताछ में करोड़ों रुपए की अमेरिकन नागरिक से ठगी के मामले का खुलासा हुआ था.

इंदौर पुलिस ने कई लोगों के पैसे वापस दिलाए
इंदौर पुलिस ने एफबीआई से संपर्क कर कई नागरिकों के पैसे वापस दिलाए, और ऑनलाइन फ्रॉड ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई की थी. पूरे मामले को लेकर इंदौर पुलिस और एफबीआई के बीच लगातार संपर्क चलता रहा था, वहीं
इंदौर पुलिस के बेहतर कार्यों से प्रभावित एफबीआई के लीगल अधिकारियों ने इंदौर पहुंच कर पुलिस को धन्यवाद दिया है.
पुलिस कमिश्नर से 1 घंटे तक चर्चा
इंदौर आए एफबीआई के लीगल अधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र के साथ लगभग 1 घंटे तक चर्चा की इस दौरान ऑनलाइन ठगी के इन्वेस्टिगेशन को लेकर भी महत्वपूर्ण बातचीत हुई. एफबीआई के अधिकारियों ने इंदौर पुलिस के कार्यों की सराहना की है, साथ ही उन्होंने इस बड़ी उपलब्धि के लिए इंदौर पुलिस की टीम को बधाई दे दी है.












Click it and Unblock the Notifications