Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इंदौर में कांग्रेस को झटका देकर भाजपा में शामिल होने वाले अक्षय कांति बम की संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान

मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस को झटका देने वाले अक्षय कांति बम के परिवार और घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दे अक्षय कांति बम को कांग्रेस ने इंदौर से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया था। लेकिन उन्होंने भी सूरत प्रत्याशी की तरह कांग्रेस को धोखा दिया और और वक्त पर भाजपा का दामन थाम लिया।

कितने करोड़पति हैं अक्षय कांति बम

नाम वापसी के लिए पूरे देश भर में मशहूर हुए अक्षय कांति बम की संपत्ति जानकर लोग हैरान है। दरअसल भाजपा में शामिल होने वाले अक्षय कांति बम करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। जानकारी के अनुसार उनकी व्यक्तिगत चल संपत्ति 8:30 करोड रुपए है इनमें शेर आदि भी शामिल है जबकि अचल संपत्ति में जमीन है जिनकी बाजार कीमत करीब 47 करोड़ पर है साढ़े 6 करोड़ रुपए की विरासत में मिली है। यानी उनकी कुल संपत्ति 78 करोड रुपए के आसपास है।

Akshay Kanti who joins BJP will be surprised to know about Bam assets worth crores of rupees

अक्षय कांति बम के भाजपा में शामिल होने पर शिवराज का बड़ा बयान

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा में शामिल हुए हैं। कांग्रेस देश को विनाश की तरफ ले जा रही है, इसलिए उनके उम्मीदवार भी पार्टी छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं।

इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने सोमवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। अक्षय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के साथ फॉर्म वापस लेने के लिए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। नामांकन वापस लेने के बाद अक्षय कांति बम ने भाजपा में शामिल हो लिया।

मंत्री विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम का भाजपा में स्वागत है।'

सूत्रों के अनुसार, मंत्री विजयवर्गीय ने हाईकमान को भरोसे में लेकर एक होटल में इसकी प्लानिंग की। अक्षय ने नाम वापसी पर अनहोनी की आशंका जताई। उन्होंने कहा- 'कांग्रेसी बवाल कर देंगे।' इसके बाद प्लान में भाजपा विधायक रमेश मेंदोला की भी एंट्री कराई गई। अक्षय को फॉर्म वापस लेने भी मेंदोला के साथ भेजा गया, विजयवर्गीय खुद बाहर डटे रहे। फिलहाल, अक्षय कांति बम के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'कांग्रेस नेताओं का विश्वास मोदी जी और भाजपी पर है। कांग्रेस उम्मीदवार का भरोसा अब उनकी पार्टी में नहीं है। कांग्रेस के उम्मीदवार अब पार्टी में नहीं रहना चाहते हैं। कांग्रेस देश को विनाश की तरफ ले जा रही है।'

पटवारी बोले- अक्षय को डराया-धमकाया गया

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, 'अक्षय कांति बम पर तीन दिन पहले एक पुराने मामले में 307 की धारा बढ़वाई गई। डराया गया। धमकाया गया। रातभर यातना दी गई। अलग-अलग प्रकार की। आज उसको साथ ले जाकर फॉर्म वापिस निकलवा लिया गया। इंदौरवासियों, ये मैसेज है कि आपको वोट के अधिकार का इस्तेमाल नहीं करना है। मैं प्रार्थना करता हूं कि आपको अगर लोकतंत्र में विश्वास है तो इस तानाशाही के खिलाफ खड़ा होना पड़ेगा।'

क्लीन स्वीप का प्लान

भाजपा इंदौर में सूरत की तरह क्लीन स्वीप के प्लान पर काम कर रही है। इस कार्यक्रम के तहत, भाजपा ने कांग्रेस के बाद बचे हुए सभी अन्य उम्मीदवारों की भी नाम वापसी करने की संभावना जताई है। यदि ऐसा होता है, तो इंदौर दूसरी ऐसी सीट बन जाएगी, जहां भाजपा निर्विरोध जीत सकती है। यहां नामांकन वापसी की अंतिम तारीख दोपहर 3 बजे तक है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+