Indore: एयरपोर्ट से महज 200 मीटर की दूरी पर होगा मेट्रो स्टेशन, ट्रेवलेटर से आसान होगी आवाजाही

इंदौर एयरपोर्ट से सिर्फ 200 मीटर दूर मेट्रो स्टेशन बनेगा। इंदौर एयरपोर्ट के आगमन एवं प्रस्थान गेट के बीच से मेट्रो स्टेशन पर आवाजाही हो सकेगी एवं यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेवलेटर लगाए जाएंगे।

indore

Recommended Video

    उज्जैन: राज्य सरकार का बजट आने से पहले केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर के बढ़ाए भाव

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है, जहां इंदौर में अब जल्दी ही मेट्रो रफ्तार पकड़ने जा रही है। इंदौर एयरपोर्ट से सिर्फ 200 मीटर दूर मेट्रो स्टेशन बनेगा। इंदौर एयरपोर्ट के आगमन एवं प्रस्थान गेट के बीच से मेट्रो स्टेशन पर आवाजाही हो सकेगी एवं यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेवलेटर लगाए जाएंगे। इंदौर एयरपोर्ट एवं मेट्रो के बीच स्टेशन को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी, जिसे अधिकारियों के साथ बैठक कर सुलझा लिया गया है। साथ ही, सांसद शंकर लालवानी समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने प्रस्तावित स्टेशन की जगह का दौरा किया, और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में एयरपोर्ट डायरेक्टर रवीन्द्रन, इंदौर मेट्रो के महाप्रबंधक अजय कुमार, अतिरिक्त महाप्रबंधक अनिल जोशी एवं अन्ह वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    मेट्रो ट्रेन दौड़ने की तैयारी है

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों मेट्रो प्रोजेक्ट का काम तेजी से चल रहा है, जहां इंदौर में जल्द ही मेट्रो ट्रेन रफ्तार पकड़ती नजर आएगी। इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट की बात करें तो अगस्त तक इंदौर में मेट्रो ट्रेन चलाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है, जहां धीरे-धीरे यह कोशिश कामयाब होती भी नजर आ रही है। मेट्रो ट्रेन के लिए स्टेशन बनाने की कवायद की जा रही है, जहां अब जल्द ही मेट्रो ट्रेन के लिए लाइन बिछने और मेट्रो ट्रेन दौड़ने की तैयारी है। इंदौर में मेट्रो ट्रेन शुरू हो जाने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही इंदौर का विकास भी तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगा।

    इंदौर में नया स्टेशन बनेगा

    इंदौर रेलवे स्टेशन को डेवलप करने के लिए मास्टर प्लान बनाया गया है, और इसी के अंतर्गत कार्य होंगे। इस अत्या-धुनिक स्टेशन पर भव्य प्रवेश द्वार, रुफ प्लाजा, एक्जिरक्यू्टिव लाउंज, अतिरिक्त प्रवेश द्वार, प्‍लेटफॉर्म कवर शेड, स्टेशन क्षेत्र की जल निकासी की व्यवस्थाक, वाई-फाई आदि सुविधाएं यहां उपलब्ध होगी। रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का श्रेय सांसद शंकर लालवानी को जाता है, जहां उन्होंने इसके लिए सतत प्रयास किए जो अब सफल होते नजर आ रहे हैं।

    ये भी पढ़े- Kadaknath की देश से लेकर विदेश तक डिमांड, सेहत के लिए कितना है फायदेमंद, जानिए?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+