Khargone में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, मोबाईल क्रेशर पर जड़े ताले
मध्यप्रदेश के खरगोन में खनिज विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया, जहां खनिज विभाग द्वारा लगातार दो दिनों में दो खदानों पर कार्रवाई की है।

खनिज विभाग द्वारा लगातार दो दिनों में दो खदानों पर कार्रवाई की है। खनिज अधिकारी सावन चौहान ने बताया कि, एक शिकायत मिली थी कि ग्राम टेमला स्थित खदान जो की बंद पड़ी है। उसमें अवैध उत्खनन हो रहा है। खनिज अधिकारी ने तत्काल खनिज निरीक्षक रीना पाठक को दल के साथ स्थल जांच के लिए भेजा। खनिज निरीक्षक ने खदान तथा उसकी अनुमति से संबंधित दस्तावेज चेक करने पर पता चला कि खदान की पर्यावरण विभाग की अनुमति खत्म हो गई थी फिर भी उत्खनन किया जा रहा है। खनिज निरीक्षक द्वारा तत्काल खनिज अधिकारी को वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया। निर्देशानुसार क्रेशर मशीन को सील कर पंचनामा बनाया और मौके से एक डंपर भी जो की पत्थर से भरा था जप्त कर थाना कोतवाली खरगोन की अभिरक्षा में खड़ा किया।
कुछ ऐसा है मामला
इसी तरह एक अन्य कार्रवाई बड़वाह क्षेत्र में एनएच रोड निर्माण कंपनी द्वारा बिना अनुमति के अवैध उत्खनन करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। खनिज अधिकारी ने शिकायत की सत्यता की जाँच के लिए खनिज निरीक्षक को भेजा। खनिज निरीक्षक रीना पाठक दल के साथ मौका स्थल ग्राम गुंजारी तहसील बड़वाह पर पहुँचने पर पाया कि एनएच रोड निर्माण के द्वारा एक मोबाइल क्रेशर से उत्खनन किए पत्थर को गिट्टी बनाने का कार्य किया जा रहा है। साथ निर्माण कंपनी के पास अनुमति होना बताया गया खनिज निरीक्षक ने खनिज विभाग द्वारा जारी अनुमति आदेश मांगा। परीक्षण करने पर पाया की संबंधित कंपनी को सैद्धांतिक अनुमति जारी हुई थी उसे उत्खनन हेतु अन्य अनुमति भी आवश्यक थी जो की उसके द्वारा नहीं ली गई, और उत्खनन कर मोबाइल क्रेशर स्थापित कर दिया।
दो दिनों में दो खदानों पर कार्रवाई
खनिज निरीक्षक रीना पाठक ने खनिज अधिकारी को मौका स्थल से अवगत कराया गया। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के निर्देशानुसार मोके पर मोबाइल क्रेशर को तत्काल सील किया। इस तरह दो दिन शनिवार और रविवार को खनिज विभाग द्वारा एक मोबाइल क्रेशर तथा एक गिट्टी खदान क्रेशर को विभाग द्वारा सील कर संबंधितों के विरुद्ध मध्य प्रदेश गोण खनिज नियम 1996 उल्लंघन करने पर प्रकरण दर्ज किया है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो खनिज विभाग द्वारा लगातार दो दिनों में दो खदानों पर कार्रवाई की है।
ये भी पढ़े- MP vidhansabha election 2023: प्रवक्ताओं को तैयार करेगी युवा कांग्रेस, 'यंग इंडिया के बोल-3' का आगाज












Click it and Unblock the Notifications