MP news: समय से ऑफिस ना पहुंचने वाले सरकारी कर्मचारियों पर एक्शन, कलेक्टर ने थमाए नोटिस

Khandwa News: कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ न्यायालायों का निरीक्षण करें तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा करें। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पटवारियों की सचिवों के साथ बैठक आयोजित करें और किसानों के ईकेवायसी का कार्य करवायें। लंबित नामांतरण प्रकरणों की समीक्षा करते हुए 45 दिन से ऊपर वाले प्रकरणों को निराकरण करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर सिंह ने जनसुनवाई में आये प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थों का जीवन ज्योति बीमा एवं सुरक्षा बीमा योजना में आवेदन करने के निर्देश दिए।

Khandwa

कलेक्टर सिंह ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक से बिना सूचना के एवं बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें। साथ ही बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थित दर्ज कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपस्थिति के आधार पर ही कर्मचारियों का वेतन आहरण किया जायें। उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा कि वे साप्ताहिक दौरे का पालन प्रतिवेदन भी भेजना सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी अपने अपने कार्य को गंभीरता के साथ करें।

बैठक में बताया कि, 5 फरवरी से खरीदी के लिए पंजीयन का कार्य प्रारंभ किया जायेगा। कलेक्टर सिंह ने बताया कि, पंजीयन के दौरान सावधानियां बरतने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने खाद्य अधिकारी से राशन वितरण के संबंध में भी जानकारी ली। बैठक में उन्होंने पी.एम. स्वनिधि योजना, संबंल योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में आरटीओ को निर्देश दिए कि वे ओवर लोड वाहनों पर नियमानुसार चालानी कार्यवाही करें। साथ ही यात्री बसों पर ओवर लोड करने वाले संचालकों के विरूद्ध भी कार्रवाई करें। साथ ही नियमों के बारे में भी पालन कराने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े- Indore news: गाड़ियों पर जरूरी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, कहां-कब और कैसे मिलेगी, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+