Aadiwasi gourav divas पर निकली रैली, अलग अंदाज में दिखे मंत्री तुलसी सिलावट
प्रदेशभर में विश्व आदिवासी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहां प्रदेश की आर्थिक इंदौर में आदिवासी समाजजनों की ओर से रैली निकाली गई, जिसमें आदिवासी समाजजनों की बड़ी संख्या शामिल हुई।
आदिवासी समाजजनों ने लाल बाग से राजीव गांधी चौराहा तक रैली निकाली। इस दौरान आदिवासी समाजजन रैली में डांस करते नजर आ रहे थे। यह सभी ढोल और मांदल की थाप पर डांस करते नजर आ रहे थे। इस दौरान रैली में आदिवासी समाजजनों की बड़ी संख्या नजर आ रही थी।

यात्रा में हुए शामिल मंत्री सिलावट
विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में सांवेर में यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने यात्रा में शामिल युवाओं का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। उन्होंने देश के विकास में अनुसूचित जनजाति के लोगों के योगदान की महत्ता भी बतायी। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति बेहद कर्मठ, लगनशील, मेहनती और इमानदार होते हैं। इनका देश के विकास में अहम योगदान है। इस दौरान बड़ी संख्या में आदिवासी समाजजन यात्रा का हिस्सा बने थे।
कार्यक्रम आयोजित किए गए
प्रदेश भर में आदिवासी गौरव दिवस के अंतर्गत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित हुए जहान कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज जनों ने हिस्सा लिया। साथ ही कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की बड़ी संख्या नजर आ रही थी। प्रदेश भर में आयोजित हुए कार्यक्रम के अंतर्गत रैलियां निकाली गई तो वहीं सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। आदिवासी समाज जनों के द्वारा आदिवासी नृत्य और आदिवासी परंपराओं से जुड़े कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। यह सभी कार्यक्रम प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित किए गए थे। कुलमिलाकर, देखा जाए तोप्रदेशभर में विश्व आदिवासी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहां प्रदेश की आर्थिक इंदौर में आदिवासी समाजजनों की ओर से रैली निकाली गई, जिसमें आदिवासी समाजजनों की बड़ी संख्या शामिल हुई।
ये भी पढ़े- Indore news: स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी होंगे पुरस्कृत, इन्हें मिलेगा सम्मान












Click it and Unblock the Notifications