मंदिर से 50 रुपए की चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात, ट्रस्टी ने दर्ज करवाई FIR

इंदौर, 27 जुलाई। वैसे तो भगवान के सामने हर कोई हाथ फैलाता, लेकिन इंदौर के रावजी बाजार थाने में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां मंदिर से मात्र 50 रुपए चोरी करना एक आरोपी को महंगा पड़ गया।

50 rupees stolen from temple, incident caught in CCTV camera, trustee lodged FIR

मंदिर में लगे सीसीटीवी में आरोपी द्वारा 50 रुपए की गई चोरी कैद हो गई और ट्रस्टी ने इसकी नामजद एफआईआर इंदौर के रावजी बाजार पुलिस थाने में दर्ज करवा दी।

दरअसल, चैतन्य राम मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर में 50 रुपए की चोरी की घटना को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई है। मंदिर के ट्रस्टी सागर शेंडे का आरोप है कि मंदिर में पहले भी कई बार इस तरह की चोरी की घटनाओं को यह आरोपी अंजाम दे चुका है।आरोपी राजाराम हरिदास के पिताजी मंदिर में मुख्य पुजारी के तौर पर सेवा किया करते थे।

उनके देहांत के बाद राजाराम ने मंदिर में दो कमरों पर कब्जा कर लिए है। पहले मंदिर में सीसीटीवी कैमरा नहीं होने के कारण अब तक की गई चोरी का पता नहीं चल पाया है, लेकिन सीसीटीवी लगने के बाद मंदिर से चुराते देखा गया। मामले में ट्रस्ट ने आरोपी राजाराम के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज करवाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+