छिंदवाड़ा में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत

छिंदवाड़ा, 5 मई: छिंदवाड़ा में हुए दर्दनाक हादसे से पूरा प्रदेश सहम गया, जहां बकरियां चराने निकले 4 बच्चे प्यास लगने पर तालाब किनारे पहुंचे, लेकिन यहां पानी के गड्ढे में डूबने से चारों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तालाब की मिट्टी धंसने से दर्दनाक हादसा हुआ है. हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है, तो वहीं बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है. साथ ही अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र का माहौल गमगीन है.

chhindwara

सीएम शिवराज ने जताया हादसे पर दुख

दर्दनाक हादसे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताते हुए, ट्वीट कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी है. साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हादसे में मृतकों के परिजनों को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने कि घोषणा की है.

क्षेत्र का माहौल गमगीन हुआ

दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र का माहौल गमगीन नजर आ रहा है, जहां हादसे का शिकार हुए बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं चौरई थाना प्रभारी ने बताया कि हादसा देर शाम 6 बजे हुआ, जब बच्चे पानी की प्यास लगने पर तालाब किनारे पहुंचे थे, और तभी मिट्टी ढहने से यह हादसा हो गया.

प्रदेश में लगातार हो रहे हादसे

प्रदेश में लगातार पानी डूबने में डूबने से मौत का सिलसिला बढ़ता चला जा रहा है, जहां इससे पहले भी प्रदेश के अलग-अलग शहरों में हुए हादसे के दौरान बच्चों की नदी-तालाब में डूबने से मौत हो गई थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+