Indore news: शहर की 100 कॉलोनियां होंगी वैध, CM Shivraj ने किया ऐलान

भोपाल में प्रदेश की विभिन्न नगरीय निकायों में स्थित अनाधिकृत कॉलोनियों सहित इंदौर की 100 अनाधिकृत कॉलोनियों में अद्योसंरचना कार्यों का शुभारंभ किया गया है।

indore

राज्य सरकार द्वारा अनाधिकृत कॉलोनियों में नागरिक अद्योसंरचना प्रदान करने के क्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राजधानी भोपाल में प्रदेश की विभिन्न नगरीय निकायो में स्थित अनाधिकृत कॉलोनियों सहित इंदौर की 100 अनाधिकृत कॉलोनियों में अद्योसंरचना कार्यों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का प्रसारण रविन्द्र नाटय गृह में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। इंदौर में आयोजित कार्यक्रम का सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायकगण व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा शहर की 100 अनाधिकृत कॉलोनियों के रहवासी संगठन को नागरिक अद्योसंरचना तथा भवन अनुज्ञा, जल संयोजन, विद्युत संयोजन आदि कार्यों के अनापत्ति प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया।

शहर व कॉलोनी को स्वच्छता में बनाएं नंबर वन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, व्यक्ति अपने जीवनकाल में अपने लिये सुखद जीवन यापन के लिये मकान बनाता है। सभी का सपना होता है कि उसका घर हो, उसके बच्चों के लिये वह मकान सपनो का घर होता है, जब वह घर बनाता है तो उसे पता नहीं होता है कि वह भूमि अवैध है, जिसके कारण उसे परेशानी का सामना करना पडता है।हमने इस अवैध कॉलोनी के कलंक को मिटा दिया है। अवैध ठहराने के निर्णय को ही हमने अवैध कर दिया है। प्रदेश की विभिन्न शहरो में अवैध कॉलोनियों में मूलभुत संरचनाओ के विकास कार्यो का शुभारंभ किया गया है।

सीएम शिवराज ने कही ये बात

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिसंबर 2022 तक की सभी अवैध कॉलोनियों को वैध करने तथा विकास शुल्क नहीं लिए जाने की भी घोषणा की गई। साथ ही अनाधिकृत कॉलोनियों में भवन अनुज्ञा, जल संयोजन, विद्युत संयोजन आदि कार्य सुचारू रूप से संचालित किये जा सकेगे, आप सभी को बधाई। इस अवसर पर मैं सभी रहवासी से अपील करता हूं कि वह वैध हुई कॉलोनियों में रहवासी संगठन बनाये ताकि शासन की ओर से मिलने वाली सुविधाओं में रहवासी संगठनो का सहयोग मिल सके।साथ ही जिस प्रकार से प्रदेश स्वच्छता में नंबर वन स्वच्छ प्रदेश है, उसी प्रकार से आपकी कालोनी व क्षेत्र भी स्वच्छता में नंबर वन रहे, इसके लिये भी सभी अपने-अपने शहर की स्वच्छता अभियान में सहयोग करें।

ये भी पढ़े- MP news: 'द केरला स्टोरी' देख लड़की ने लड़के पर धर्मांतरण कराने का केस दर्ज कराया, गृहमंत्री ने कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+