फिर विवादों में जोमेटो,खाने के ऑर्डर में भेजा प्लास्टिक पनीर, मांगनी पड़ी माफी

Recommended Video

    Zomato के Customer हो जाइए सावधान, Order करा पनीर लेकिन आया Plastic; Watch Video | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने वाली ऐप जोमेटो एक बार फिर से विवादों में घिर गई है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सचिन जामधरे ने अपनी बेटी के लिए जेमोटो से पनीर मसाला ऑर्डर किया था, लेकिन जब उनकी बेटी ने खाना शुरू किया तो उसने पनीर के सख्त होने की शिकायत की। जब सचिन ने खुद पनीर सख्त किया तो पाया कि पनीर में प्लास्टिक मिला हुआ है।

     Zomato Apologises After Family Alleges Plastic Fibre In Paneer Dish

    पनीर चबाने के दौरान बेटी के दांत में दर्द होने लगा। उन्होंने इस बात की शिकायत जब उन्होंने रेस्टोरेंट में की तो उन्होंने शिकायत सुनने से इनकार कर दिया। रेस्टोरेंट के मालिक ने इसका पूरा आरोप जोमेटो डिलीवरी ब्वॉय पर लगा दिया। जिसके बाद सचिन जामधरे ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने कंप्लेन दर्ज करने के बाद खाने को जांच के लिए भेजा । रेस्टोरेंट द्वारा माफी नहीं मांगे जाने के बाद जेमोटे ने कस्टमर से माफी मांगी। कंपनी ने कहा है कि होटल को ऐप से हटा दिया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि कंपनी ने कस्टमर के पैसे वापस कर दिए हैं।

    आपको बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब जेमोटो विवादों में घिरा हो। इससे पहले कंपनी उस वक्त विवादों में गिरी थी जब कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय ने रास्ते में ऑर्डर किया हुआ खाना खाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर Zomato के एक डिलीवरी ब्वॉय खाने के कई पैकेट खोलकर खाता हुआ दिखाई देता है। वीडियो के मुताबिक, कस्टमर को डिलीवरी करने से पहले उसने स्कूटी पर बैठकर तीन पैकेट में से कुछ चम्मच खाना खाकर उसे वापस पैक करके रख देता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद जेमोटो की खूब किरकिरी हुई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+