दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के नए अध्यक्ष बने जाकिर खान, जफरुल इस्लाम की ली जगह
नई दिल्ली। जाकिर खान को दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। जाकिर खान की नियुक्ति दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन डॉ. जफरुल इस्लाम का कार्यकाल खत्म होने के बाद की गई है। इसके अलावा कवलजीत सिंह और नैन्सी बार्लो को आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। बता दें कि अल्पसंख्यक आयोग के प्रमुख का कार्यकाल सिर्फ तीन वर्ष का होता है, हाल ही में पूर्व चेयरमैन डॉ.जफरुल इस्लाम ने अपना कार्यकाल पूरा किया है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की स्वीकृति के बाद सोमवार को जारी राजस्व विभाग की एक अधिसूचना में बताया गया कि दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन के रूप में जाकिर खान की नियुक्ति के अलावा कवलजीत सिंह और नैन्सी बार्लो को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें आयोग के सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है।
विवादित पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आए थे पूर्व चेयरमैन
बता दें कि दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन डॉ. जफरुल इस्लाम इन दिनों विवादों का सामना रहे हैं। जफरुल इस्लाम खान ने बीते 28 अप्रैल को अपने फेसबुक पेज पर कुवैत को धन्यवाद देते हुए फेसबुक पर एक विवदित पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया समेत कई जगह उनका विरोध किया जा रहा है। इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस की की स्पेशल सेल ने धारा 124A और 153Aके तहत जफरुल पर मुकदमा दर्ज किया था। वर्तमान में यह मामला दिल्ली हाई कोर्ट में विचाराधीन है। जफरुल इस्लाम ने उत्तर-पूर्व की दिल्ली हिंसा के संदर्भ में भारतीय मुसलमानों के 'उत्पीड़न' पर ध्यान देने के लिए कुवैत को धन्यवाद दिया था। उन्होंने अपने विवादित पोस्ट में लिखा, मुसलमानों पर जो अत्याचार हो रहे हैं, अगर हिंदुस्तान के मुसलमान ने इसकी शिकायत अरब देशों से कर दी तो हिंदुस्तान में जलजला आ जाएगा।
यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमित केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाइक की जांच के लिए दिल्ली एम्स की टीम जाएगी गोवा, 10 दिन से हैं भर्ती












Click it and Unblock the Notifications