रॉ की चेतावनी, आतंकी लखवी रच रहा है भारत पर हमले की तैयारी
नयी दिल्ली। पाकिस्तान की अदालत ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड आतंकी जकीउर रहमान को आजाद कर दिया। आजादी मिलने के साथ ही लखवी नए हमलों की साजिश रचने लगा है। भारत की गुप्तचर संस्था रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानी रॉ ने इस बावत प्रधानमंत्री कार्यालय को चेतावनी दी है।

रॉ ने चेतावनी दी है कि लखवी न सिर्फ भारत बल्कि पूरे मिडिल ईस्ट के लिए घातक साबित होने वाला है। पिछले हफ्ते अपनी चेतावनी में रॉ ने इस बारे में अपनी रिपोर्ट सौंपते हुए कहा है कि पाकिस्तान की जेल से रिहाई के बाद लखवी पूरे मिडिल ईस्ट के लिए खतरा बन सकता है।
रॉ के मुताबिक लश्कर ने 2009 में एक चैरिटी विंग फलह-ए-इंसानियत की शुरुआत की, जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान और सीरिया में संगठन के विस्तार में किया जा रहा है। रॉ के मुताबिक ये चैरिटी विंग की मौजूदगी से मीडिल ईस्ट में लश्कर में जान फूंकने की लखवी के इरादों को सहायता मिल सकती है।
इतनी ही नहीं लश्कर के लड़ाकों को अलकायदा से भी डोनेशन मिला है, जबकि आत्मघाती हमलावरों की ट्रेनिंग भी दी गई है। गौरतलब है कि आतंकी लखवी 10 अप्रैल को पाकिस्तान की जेल से रिहा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications