Zaira Wasim Molested on Vistara Flight: आरोपी का नाम हो जाहिर, विस्तारा के खिलाफ भी नोटिस भेजेंगे: NCW

नई दिल्ली। फिल्म 'दंगल' से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल जायरा वसीम के साथ हुई छेड़खानी ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, आयोग के चेयरपर्सन का अतिरिक्त कार्याभार संभाल रहीं रेखा शर्मा ने कहा है कि वह 'विस्तारा' से मामले की पूरी जानकारी लेंगी और पूछेंगी कि आरोपी के खिलाफ क्या ऐक्शन लिया गया है, आरोपी का नाम ना बताने के लिए और फ्लाइट से उतरने के तुरंत बाद गिरफ्तार ना करने के लिए हम एयरलाइन को नोटिस भी भेजेंगे। आपको बता दें कि बॉलीवुड की चर्चित कश्मीरी अदाकारा जायरा ने अपने साथ फ्लाइट में शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक वीडियो अपलोड किया है, उनका आरोप है कि 'विस्तारा एयरलाइंस' की फ्लाइट में उनके ठीक पीछे बैठे शख्स ने उनके साथ छेड़छाड़ की, वो इंसान अपने गंदे इरादों के तहत अपने पैरों से उनकी गर्दन और पीठ को रगड़ रहा था लेकिन पास बैठे लोगों ने उसे कुछ नहीं कहा और ना ही रोका।

आरोपी का नाम हो जाहिर, 'विस्तारा' के खिलाफ भी नोटिस: NCW

वहीं इस मामले पर विस्तारा एयरलाइंस ने एक ट्वीट कर कहा है कि, वे ज़ायरा वसीम के साथ हैं, इस तरह के व्यवहार के लिए वे जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हैं, मामले की जांच चल रही है। तो वहीं जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इस मामले पर जल्द से जल्द एक्शन हो और दोषी को सजा मिलनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+