JPMorgan controversy: 'तुम्हारी पत्नी फिश हेड जैसी', लोर्ना हाजदिनी ने पीड़ित के पत्नी पर की नस्लीय टिप्पणी
JPMorgan Chase controversy: जेपी मॉर्गन चेस की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर लोर्ना हाजदिनी (Lorna Hajdini) इन दिनों एक गंभीर कानूनी विवाद में फंसी हुई हैं। न्यूयॉर्क सुप्रीम कोर्ट में उनके एक जूनियर कर्मचारी 'जॉन डो' ने उन पर यौन उत्पीड़न, नस्लीय टिप्पणी और ताकत के दुरुपयोग के संगीन आरोप लगाए हैं।
अप्रैल 2026 में दायर इस केस ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि लोर्ना ने अपने पद का फायदा उठाकर उसे महीनों तक प्रताड़ित किया और उसकी पत्नी के खिलाफ भी अपमानजनक बातें कहीं।

यौन शोषण के गंभीर आरोप
पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा है कि लोर्ना हाजदिनी ने साल 2024 के दौरान उसे कई बार गैर-सहमति वाले और अपमानजनक यौन कार्यों के लिए मजबूर किया। आरोप है कि लोर्ना ने उसे ड्रग्स (रोहिप्नोल) और इरेक्शन बढ़ाने वाली दवाएं दीं ताकि वह उसका शोषण कर सके। कर्मचारी का कहना है कि यह सिलसिला कई महीनों तक चला, जिसमें उसे शारीरिक और मानसिक रूप से तोड़ दिया गया।
ये भी पढ़ें: 'मेरे साथ संबंध नहीं बनाए तो बर्बाद कर दूंगी', जूनियर से JP मॉर्गन की महिला अधिकारी की गंदी चैट Viral
करियर और प्रमोशन की धमकी
शिकायत के अनुसार, लोर्ना ने अपनी ऊंची पोस्ट का इस्तेमाल डराने-धमकाने के लिए किया। उसने कथित तौर पर पीड़ित से कहा था कि अगर वह उसकी बातें नहीं मानेगा, तो वह उसका करियर बर्बाद कर देगी। पीड़ित को धमकी दी गई कि उसका प्रमोशन और सालाना बोनस लोर्ना के हाथ में है। नौकरी खोने के डर से वह लंबे समय तक इस जुल्म को सहता रहा, क्योंकि उसे प्रोफेशनल लाइफ खत्म होने का डर था।
नस्लीय टिप्पणी और अपमानजनक भाषा
भारतीय मूल के इस पीड़ित ने आरोप लगाया कि लोर्ना उसे "लिटिल ब्राउन बॉय" और "इंडियन बॉय टॉय" जैसे नस्लीय शब्दों से बुलाती थी। हद तो तब हो गई जब उसने पीड़ित की एशियाई मूल की पत्नी पर भी भद्दी टिप्पणी की। कथित तौर पर लोर्ना ने खुद की तुलना उसकी पत्नी से करते हुए उसे "एशियन फिश हेड" कहा। यह मामला अब कॉर्पोरेट जगत में नस्लवाद और भेदभाव की बड़ी बहस बन गया है।
बैंक खातों की जासूसी और निजता का उल्लंघन
लोर्ना पर यह भी आरोप है कि उसने अपनी बैंक क्रेडेंशियल्स का गलत इस्तेमाल करके पीड़ित के पर्सनल बैंक अकाउंट्स तक अनधिकृत पहुंच बनाई। इसके जरिए वह यह ट्रैक करती थी कि पीड़ित कहां जा रहा है और क्या कर रहा है। पीड़ित का दावा है कि लोर्ना उस पर पूरी तरह काबू पाना चाहती थी और उसकी हर गतिविधि पर नजर रखती थी, जो निजता का सीधा उल्लंघन और मानसिक प्रताड़ना है।












Click it and Unblock the Notifications