Aaj Ka Match Kon Jeeta 2 May: CSK vs MI- चेन्नई-मुंबई मैच में किसे मिली जीत? प्वाइंट्स टेबल में किसकी बढ़त!
Aaj Ka Match Kon Jeeta 2 May: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शनिवार को खेले गए आईपीएल के 'एल क्लासिको' मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। अंशुल कंबोज (3 विकेट) के नेतृत्व में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने मुंबई को 159 रनों पर रोक दिया। जवाब में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई ने महज 18.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई की ओर से बुमराह और गजनफर को एक-एक विकेट मिला, लेकिन वे हार टालने में नाकाम रहे। इस जीत के साथ चेन्नई ने सीजन में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। 8 अंको के साथ चेन्नई की टीम अब प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है।
नमन धीर ने खेली अर्धशतकीय पारी (Aaj Ka Match Kon Jeeta 2 May)
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के घरेलू मैदान चेपॉक की धीमी पिच पर मुंबई की शुरुआत खराब रही, लेकिन नमन धीर की 57 रनों की जुझारू पारी ने टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जब मुंबई के दिग्गज बल्लेबाज एक-एक कर पवेलियन लौट रहे थे, तब नमन धीर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 37 गेंदों में 57 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें धैर्य और आक्रामकता का सही संतुलन दिखा।

अंशुल कंबोज ने किया कमाल
जेमी ओवरटन ने उन्हें सरफराज खान के हाथों कैच कराकर मुंबई की बड़े स्कोर की उम्मीदों को झटका दिया। मध्यक्रम में नमन का यह अर्धशतक ही था जिसने मुंबई को 150 के पार पहुंचाया। चेन्नई के गेंदबाजों ने कप्तान की रणनीति को मैदान पर बखूबी उतारा। अंशुल कंबोज ने दूसरे ही ओवर में विल जैक्स (1 रन) को आउट कर मुंबई को बैकफुट पर धकेल दिया। कंबोज ने कुल 3 विकेट लेकर मुंबई की कमर तोड़ दी।
चला नूर अहमद की फिरकी का जादू
अफगानी स्पिनर नूर अहमद ने अपनी फिरकी से मुंबई के सेट बल्लेबाजों को परेशान किया। उन्होंने रेयान रिकेल्टन (37) और तिलक वर्मा (5) जैसे महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। मुंबई को अपने स्टार बल्लेबाजों से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन चेपॉक की पिच पर वे संघर्ष करते दिखे। विल जैक्स मात्र 1 रन बनाकर आउट हुए, वहीं सूर्यकुमार यादव ने तेज शुरुआत तो की (12 गेंद में 21 रन), लेकिन वे अपनी पारी को बड़ा नहीं कर सके। उन्हें डेब्यू कर रहे रामकृष्ण घोष ने आउट कर अपना पहला आईपीएल विकेट हासिल किया।












Click it and Unblock the Notifications