जायरा वसीम मामले में आरोपी की पत्नी ने खड़े किए गंभीर सवाल

Recommended Video

    Zaira Wasim case: Shocking statement of a eyewitness on Zaira's Allegations | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। दंगल फेम जायरा वसीम के साथ छेड़छाड़ मामले में हर रोज नया मोड़ आ रहा है, अब इस मामले में छेड़छाड़ के आरोपी विकास सचदेवा की पत्नी का दावा है कि मेरे पति ने जायरा से माफी मांगी थी, जिसपर जायरा ने कहा था कि इट्स ओके। विकास की पत्नी दिव्या सचदेवा का कहना है कि उनके पति का पैर गलती से जायरा से छू गया था, जिसपर उन्होंने तुरंत जायरा से माफी मांगी थी, जिसपर उन्होंने इट्स ओके कहा था। लेकिन अब पब्लिसिटी के लिए उन्हें फंसाया जा रहा है।

    सहयात्री ने भी किया बचाव

    सहयात्री ने भी किया बचाव

    आपको बता दें कि इस मामले में सचदेवा के साथ विमान में सफर कर रहे सहयात्री ने भी विकास सचदेवा को निर्दोष बताया है, उन्होंने दावा किया कि मैं उस दिन फ्लाइट की उसी क्लास में सफर कर रहा था, जिसमें अभिनेत्री और सचदेवा दिल्ली से चढ़े थे। सचदेवा ने अपनी सीट पर बैठने के बाद अपने पैर उस सीट के आर्मरेस्ट पर रख लिए, जहां अभिनेत्री बैठी हुई थी। इसके अलावा उसने कुछ भी नहीं किया। फिर मैंने देखा कि प्लाइट के उड़ान भरने के बाद सचदेवा को नींद आ गई। सचदेवा की गलती यह थी कि उसने अपने पैरों को आर्मरेस्ट पर रखा, जोकि गलत था। मैनें उसे अभिनेत्री के साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार करते हुए नहीं देखा। इसके अलावा मुंबई एयरपोर्ट पर जब फ्लाइट लैंड हुई और अभिनेत्री उसके ऊपर गुस्सा हुई तो उसने माफी भी मांगी और मामला तब सुलझ गया था।

    आरोपी पुलिस हिरासत में

    आरोपी पुलिस हिरासत में

    आपको बता दें कि विस्तारा एयरलाइंस में जायरा वसीम के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने विकास सचदेवा को गिरफ्तार कर लिया था। उनपर तमाम मामलों में मामला दर्ज करके पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया था। विकास सचदेवा की पत्नी दिव्या ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मेरे पति फैमिली मैन हैं, वह निर्दोष हैं, वह दिल्ली से वापस घर आ रहे थे, वह अपने अंकल के अंतिम संस्कार से वापस आ रहे थे, वह दो दिन से सोये नहीं थे, जिस वक्त वह फ्लाइट में सो रहे थे तो गलती से उनका पैर जायरा से छू गया था, जिसपर उन्होंने माफी मांगी थी, जिसपर जायरा ने कहा था इट्स ओके।

    दंगल से मिली थी लोकप्रियता

    दंगल से मिली थी लोकप्रियता

    लेकिन यह मामला तब विवादों में आ गया जब जायरा ने इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो डाला जिसमे वह कई बार रोते हुए अपने साथ छेड़छाड़ की शिकायत करती हैं। जायरा को फिल्म दंगल से उनके शानदार अभिनय के लिए काफी सराहना मिली थी, जिसके बाद उनकी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार ने भी सिनेमाघरों में काफी लोकप्रियता बटोरी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+