विधायक की पत्नी ने पुलिसकर्मी को धमकाया- केसीआर से बात करके तुम्हें सस्पेंड करा दूंगी
नई दिल्ली। राजनेता और उनके परिवार के सदस्य किस प्रकार अपने पॉवर का दुरुपयोग करते हैं, इसका एक और उदाहरण हैदराबाद में देखने को मिला, जब वाईएसआरसीपी के विधायक समिनेनी उदयभानु की पत्नी के गुस्से का ट्रैफिक पुलिसकर्मी को सामना करना पड़ा। कैमरे के सामने विधायक की पत्नी और बेटे के ट्रैफिक पुलिसकर्मी को धमकाते पाए गए।

सामने आए वीडियो में विधायक समिनेनी उदयभानु की पत्नी अपने बेटे समिनेनी प्रसाद और बहू के साथ पुलिसकर्मी को धमका रही हैं। वे पुलिसकर्मी को धमकाते हुए कहती हैं कि तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव से बात करेंगी और तुमको( पुलिसकर्मी) को सस्पेंड कराएंगी। विधायक समिनेनी उदयभानु की पत्नी और बेटे का ये धमकी देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस मामले में सोमवार को विधायक के 28 साल के बेटे समिनेनी प्रसाद के खिलाफ ट्रैफिक कॉन्स्टेबल और इंस्पेक्टर के साथ बदसलूकी करने का मामला दर्ज किया गया। ये मामला हैदराबाद के साइबराबाद थाने में दर्ज किया गया है। इसके बाद विधायक के बेटे को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। विधायक के बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 332, 353 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वाईएसआरसीपी के विधायक हैं समिनेनी उदयभानु
समिनेनी उदयभानु आंध्र प्रदेश के जग्गायपेटा विधानसभा क्षेत्र से वाईएसआरसीपी के विधायक हैं। बता दें कि हैदराबाद पुलिस ने ट्रैफिक नियम का पालन ना करने वाले स्कूल बसों और वैन के खिलाफ कार्रवाई शूरू की है। 12 जून से इस अभियान में अभी तक 2944 स्कूल बसों और वैन पर कार्रवाई की जा चुकी है।
-
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत












Click it and Unblock the Notifications