Farm Schools : खेती से जुड़े जरूरी सवालों का मिलेगा जवाब, जगन सरकार की पहल YSR Polambadi

आंध्र प्रदेश में किसानों को खेती के वैज्ञानिक और आधुनिक तरीके सिखाने के लिए फार्म स्कूल की पहल की गई है। वाईएसआर पोलमबाड़ी (YSR Polambadi) नाम की स्कीम के तहत किसानों को हालात के मुताबिक खेती सिखाई जाएगी।

विजयवाड़ा, 07 जुलाई : आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में फार्म स्कूल यानी वाईएसआर पोलमबाड़ी (YSR Polambadi) के तहत ग्राम अधिकारी प्रत्येक गांव में 14 दिनों के लिए लगभग 30 किसानों के साथ खेतों पर फार्म स्कूल शुरू करेंगे। गुंटूर में लगभग 816 रायतु भरोसा केंद्र हैं। यहां भी किसानों को जानकारी दी जाएगी। 470 केंद्रों पर धान की खेती, 270 पर कपास और बाकी केंद्रों पर अन्य फसलों की जानकारी दी जाएगी।

farmer

फार्म स्कूलों में किसानों को क्या पढ़ाया जाएगा,
संयुक्त कृषि निदेशक वेंकटेश्वरुलु (Venkateswarulu) ने बताया, बीज कब और कैसे बोना है ? कितने कीटनाशकों या उर्वरकों का उपयोग किया जाना चाहिए ? जैसे बुनियादी सवालों के जवाब दिए जाएंगे। इसके अलावा जैविक खेती का महत्व भी बताया जाएगा।

250 से अधिक स्कूलों का चयन
कृषि विभाग के अधिकारियों ने रासायनिक कीटनाशकों का इस्तेमाल कम करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किए हैं। पहली बार, अधिकारी इन सत्रों में छात्रों को शामिल करने की योजना बना रहे हैं। अधिकारियों ने 250 से अधिक स्कूलों का चयन किया है। वेंकटेश्वरुलु ने बताया कि कृषि विभाग अभी छात्रों को शामिल करने पर विचार कर रहा है। हालांकि, उच्च अधिकारियों से कोई निर्देश नहीं मिला है।

किसान और छात्रों को जोड़ने की कवायद
फार्म स्कूल में छात्रों को शामिल करने पर शिक्षकों का मानना ​​है कि इससे छात्रों को प्रकृति के करीब आने में मदद मिलेगी। इनका मानना है कि फार्म स्कूलों के माध्यम से छात्र लोगों को भोजन उपलब्ध कराने में किसानों की मेहनत और रास्ते में आने वाली कठिनाइयों का भी एहसास कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+