तेलंगाना में कांग्रेस के साथ गठबंधन की तैयारी में YSR, CM जगन मोहन रेड्डी की बहन ने DK शिवकुमार से की मुलाकात
Sharmila Reddy Meets DK Shivakumar: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन शर्मिला रेड्डी ने कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार से मुलाकात की है। डीके शिवकुमार के ऑफिस ने कहा कि यह औपचारिक बैठक थी।

Sharmila Reddy Meets DK Shivakumar: कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन और वाईएसआर तेलंगाना की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने डीके शिवकुमार से मुलाकात की है। वाईएस शर्मिला रेड्डी ने डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार से बेंगलुरू स्थित उनके आवास पर मुलाकात की है।
Recommended Video

बैठक के बाद डीके शिवकुमार कार्यालय ने कहा कि यह एक सौहार्दपूर्ण मुलाकात थी। राजनीति संबंधित कोई बातचीत नहीं हुई। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की बहन के साथ पारिवारिक मुलाकात थी। आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाईएसआर राजशेखर रेड्डी के दिनों से शर्मिला रेड्डी के करीबी पारिवारिक मित्र डीके शिवकुमार रहे हैं।
वहीं, सूत्रों के मुताबिक, तेलंगाना में शर्मिला रेड्डी कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की तैयारी में हैं। उन्होंने इस संबंध में डीके शिवकुमार से बात भी की थी। तेलंगाना में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। कर्नाटक जीत से उत्साहित कांग्रेस भी तेलंगाना में अपनी सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है।
कर्नाटक में जबरदस्त जीत दर्ज करने के बाद डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाया गया है। वे सीएम पद की दावेदारी कर रहे थे। लेकिन बाद में कांग्रेस हाईकमान के आदेश के बाद वे पीछे हट गए। कर्नाटक की कुर्सी पर फिर से सिद्दारमैया विराजमान हुए। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने 136 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की। वहीं बीजेपी सिर्फ 65 सीटों पर सिमट गईं।
यह भी पढ़ें- डिप्टी सीएम होकर भी डीके शिवकुमार का ही जलवा, CM सिद्दारमैया पर 1 नंबर से कैसे मारी बाजी, समझिए












Click it and Unblock the Notifications