Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

YS Sharmila: कौन हैं वाईएस शर्मिला, जो कांग्रेस में शामिल होकर अपने ही भाई से छेड़ेंगी सियासी जंग?

YS Sharmila: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन और वाईएसआर तेलंगाना पार्टी चीफ वाईएस शर्मिला रेड्डी कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कांग्रेस उन्हें लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका दे सकती है।

शर्मिला आज दिल्ली में हैं। वो आज कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकती हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वाईएस शर्मिला और उनके और उनके भाई जगन मोहन रेड्डी के बीच की दरार के बारे में।

YS Sharmila

कौन हैं वाईएस शर्मिला रेड्डी?
49 वर्षीय वाईएस शर्मिला रेड्डी आंध्र प्रदेश (अविभाजित) के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की बेटी और वर्तमान सीएम जगन मोहन रेड्डी की बहन हैं। शर्मिला की शादी अनिल कुमार से हुई है। अनिल कुमार एक हिंदू थे और 1995 में शर्मिला से शादी के बाद उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया क्योंकि वाईएसआर का परिवार ईसाई है।

1998 में अनिल कुमार एक प्रचारक बन गये। शर्मिला और अनिल के दो बच्चे हैं - राजा रेड्डी और अंजिली रेड्डी। राजा रेड्डी 17 फरवरी को अटलुरी प्रिया से शादी के बंधन में बंधेंगे। प्रिया चटनी फूड चेन के मालिक अटलुरी विजया वेंकट प्रसाद की पोती हैं। वाईएस राजा रेड्डी और प्रिया अटलुरी की मुलाकात अमेरिका में मास्टर डिग्री की पढ़ाई के दौरान हुई थी।

यह भी देखें: कांग्रेस में शामिल होंगी वाईएस शर्मिला, भाई जगन मोहन के खिलाफ ही आंध्र प्रदेश में संभालेंगी मोर्चा!

2021 में भाई से अलग हो कर शर्मिला ने बनाई थी अपनी पार्टी
2009 में एक विमान दुर्घटना में वाईएसआर की मृत्यु हो गई। जिसके बाद उनके अनुयायियों आत्महत्या करने लगे, तब जगन ने राज्य का दौरा शुरू किया था। इस दौरे को कांग्रेस नेतृत्व का समर्थन नहीं मिला। जिसके बाद जगन और उनकी मां वाईएस विजयम्मा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और वाईएसआर कांग्रेस की शुरुआत की।

शर्मिला भी वाईएसआर कांग्रेस का हिस्सा थीं। 2012 में जब जगन लंबे समय तक जेल में थे, तब शर्मिला ने वाईएसआरसी की कमान संभाली थी। 2019 के आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में शर्मिला ने अपने भाई के लिए प्रचार किया था। 2021 तक शर्मिला वाईएसआरसी में थी। फिर उन्होंने तेलंगाना में वाईएसआर तेलंगाना पार्टी के नाम से अपना अलग दल बना लिया।

यह भी देखें: Lok Sabha Election 2024: आज अगर चुनाव हुए तो BJP से क्यों पिछड़ जाएगा INDIA ब्लॉक? 5 वजहें जान लें

वाईएसआरसी से इस्तीफा देकर मां ने किया बेटी को सपोर्ट
शर्मिला के वाईएसआरसी से अलग हो कर अपनी नई पार्टी बनाने के एक साल बाद उनकी मां ने वाईएसआरसी से इस्तीफा दे दिया और बेटी की पार्टी को सपोर्ट करने का ऐलान किया।

शर्मिला की पार्टी ने कांग्रेस के मौन समर्थन में तेलंगाना चुनाव नहीं लड़ा। इससे पहले, शर्मिला ने कहा था कि उनकी रुचि तेलंगाना में है और वह आंध्र प्रदेश में उद्यम नहीं करना चाहती थीं क्योंकि उनके भाई जगन वहां अच्छा काम कर रहे हैं।

शर्मिला के कांग्रेस में शामिल होने के चर्चा के बीच वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने बहन को मनाने की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने अपने चाचा वाईएसआरसीपी के पूर्व सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी को भेजा था लेकिन बातचीत सफल नहीं हुई। जगन मोहन रेड्डी को लगरहा था कि अगर उनकी बहन राज्य में दूसरे दल से मैदान में शामिल होंगी तो राज्य भर में उनका प्रभाव और छवि प्रभावित होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,"शर्मिला ने 31 दिसंबर और 1 जनवरी को हुई बैठकों में वाईएसआरसीपी में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया था।"

यह भी देखें: ED के सामने पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, AAP का आरोप, गिरफ्तार करना चाहते हैं

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+