दिल्ली: साथ पी शराब और फिर अपने दोस्त का शरीर टुकड़ों में काट कर फ्रिज में भरा

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के दक्षिण दिल्ली स्थित साकेत के सैदुलाजाब में एक 29 वर्षीय बारटेन्डर का शरीर कई टुकड़ों में कटा हुआ पाया गया । उसके शरीर का टुकड़ा उसके ही सहकर्मी के घर में फ्रिज में रखा हुआ पाया गया। अतिरिक्त डीसीपी (दक्षिण) चिन्मॉय बिस्वाल ने बताया कि पीड़ित, विपिन जोशी सोमवार की रात से गायब था। पुलिस ने विपिन के लापता होने के बाद छानबीन शुरू की थी। पुलिस ने कहा कि इस मामले में प्रमुख संदिग्ध बादल मंडल है जो जोशी का सहकर्मी और करीबी दोस्त है। घटना के बाद से मंडल फरार हो गया है, लेकिन पुलिस जल्द ही उसका पता लगा लेगी। बिस्वाल ने कहा कि दोनों ने 'फियो कंट्री किचन एंड बार' पर बारटेन्डर के रूप में काम किया जो कि साकेत में गार्डन ऑफ फाइव सेसेंज में है।

सैदुलाजाब इलाके में रहते थे दोनों

सैदुलाजाब इलाके में रहते थे दोनों

दोनों एक दूसरे के घर के पास ही अलग-अलग सैदुलाजाब इलाके में रहते थे। जबकि जोशी का परिवार उत्तराखंड में रहते था। मंडल ने पिछले महीने अपनी पत्नी और दो बच्चों को पश्चिम बंगाल में अपने घर भेज दिया था। इस मामले की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों ने सोमवार की रात को अपना काम पूरा करने के बाद एक साथ घर आए। शुरुआती जांच के आधार पर बिस्वाल ने कहा कि दोनों मंडल के घर गए जहां उन्होंने शराब पी।

तब मामले की जांच शुरू हुई

तब मामले की जांच शुरू हुई

जोशी के लापता होने की जानकारी पुलिस को उस वक्त हुई जब परिजन लगातार फोन मिला रहे थे और उसका फोन ऑफ जा रहा था। इसके बाद पुलिस के पास शिकायत की गई। तब मामले की जांच शुरू की गई। हालांकि प्रमुख संदिग्ध बादल भी गायब है। बिस्वाल ने कहा कि 'शनिवार दोपहर जब मोबाइल पीसीआर में मौजूद जवानों को सैदुलजाब में एक घर से निकलने रही गंध का पता चला। जब पुलिसटीम कमरे में गई, तो यह पता चला कि एक फ्रिज के अंदर से गंध आ रही था। जिस कमरे में फ्रिज रखा था, उसका दरवाजा आधा बंद था।

फ्रिज आधा बंद था...

फ्रिज आधा बंद था...

पुलिस ने बताया कि फ्रिज आधा बंद था। जब पुलिस ने फ्रिज खोल दिया, तो वहां आदमी के शरीर के बड़े टुकड़े पाए। पुलिस अभी तक हत्या के पीछे का मकसद पता नहीं लगा सकी है। फ्रिज के ट्रे को भी हटा दिया गया था ताकि शव ना सड़े, हालांकि वो आधा बंद था, जिसके चलते गंध बाहर तक आ रही थी। पुलिस को संदेह है कि मांस काटने वाली चाकू का इस्तेमाल शरीर काटने करने के लिए किया गया था। हत्या के लिए प्रयोग में लाया गया कथित हथियार अभी तक बरामद नहीं हुआ है।

खून से सने हुआ कपड़े और शराब की बोतलें मिली

खून से सने हुआ कपड़े और शराब की बोतलें मिली

मौके पर मौजूद रहे एक जांच अधिकारी ने कहा कि हमें मौके पर खून से सने हुआ कपड़े और शराब की बोतलें मिली। एक चाकू भी पाया गया था, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या इसी चाकू से की गई थी। पुलिस को संदेह है कि हत्या दो दिन पहले हुई होगी। पुलिस ने रेस्तरां के साथ ही साथ पड़ोस में सीसीटीवी फुटेज की जांच करना शुरू कर दिया है ताकि घटना की पूरी कहानी सामने आ सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+