बीएसएफ भर्ती प्रक्रिया के दौरान दौड़ लगाते-लगाते गिरा युवक, दर्दनाक मौत

नई दिल्ली। झारखंड के हजारीबाग स्थित मेरु बीएसएफ कैंप में भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक युवक की मौक हो गई। शुक्रवार को दौड़ के दौरान युवक अचानक दौड़ते-दौड़ते गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मैदान में गिरने के तत्काल बाद ही उसकी मौत हो गई थी। जब स्टाफ के लोग दौड़कर उसको उठाने पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी।

youth died during running bsf job selection process in hazaribag jharkhand

बताया गया है कि शुक्रवार सुबह बीएसएफ भर्ती का फिजिकल टेस्ट था। 24 मिनट में प्रतिभागियों को 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी थी। दौड़ में शामिल अनुराग कुमार यादव करीब आधी दौड़ के बाद ही मैदान में गिर गया। डॉक्टरों ने आनन-फानन में उसे हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

बीते हफ्ते बिहार के किशनगंज में जीडी भर्ती के लिए खगड़ा बीएसएफ कैंप में आयोजित शारीरिक जांच की परीक्षा देने आये एक अभ्यर्थी की मौत दौड़ के दौरान हो गई थी। दौड़ने के दौरान अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर पड़ा। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+