पद्मावत पर बैन की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, हाथ में पेट्रोल की बोतल

राजस्थान के भीलवाड़ा में एक युवक पेट्रोल से भरी बोतल लेकर 350 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस युवक का कहना था कि वह तभी नीचे उतरेगा, जब पूरे देश में पद्मावत फिल्म पर बैन लगाया जाएगा।

नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' को लेकर शुरू हुआ विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजस्थान समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में फिल्म की रिलीज के खिलाफ जमकर बवाल हो रहा है। इस बीच सोमवार को राजस्थान के भीलवाड़ा में एक युवक पेट्रोल से भरी बोतल लेकर 350 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस युवक का कहना था कि वह तभी नीचे उतरेगा, जब पूरे देश में पद्मावत फिल्म पर बैन लगाया जाएगा। युवक को टावर पर चढ़ा देख काफी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

महिलाओं की चेतावनी, जौहर कर लेंगे

महिलाओं की चेतावनी, जौहर कर लेंगे

आपको बता दें कि रविवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में सैकड़ों महिलाओं ने पद्मावत फिल्म पर बैन लगाने की मांग को लेकर चेतावनी रैली निकाली थी। महिलाओं ने धमकी दी कि अगर पद्मावत की रिलीज नहीं रोकी गई तो वो जौहर कर लेंगी। रैली के दौरान कई महिलाओं ने हाथों में नंगी तलवारें भी ली हुईं थी। चित्तौड़गढ़ में पहले ही 1908 महिलाएं जौहर के लिए अपना नाम लिखवा चुकी है।

परिणाम के जिम्मेदार खुद होंगे सिनेमा मालिक

परिणाम के जिम्मेदार खुद होंगे सिनेमा मालिक

वहीं, श्री राजपूत करणी सेना के प्रवक्ता विजेंद्र सिंह ने कहा कि उनका संगठन अगले तीन दिनों में देशभर के सिनेमा हॉल मालिकों से संपर्क कर उनसे संजय लीला भंसाली की फिल्म ना दिखाने का अनुरोध करेगा। विजेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को उन्होंने एनसीआर के करीब 100 सिनेमा हॉल मालिकों से संपर्क किया और इस दौरान सिनेमा हॉल ने लिखित में पद्मावत फिल्म का शो ना दिखाने का आश्वासन दिया। विजेंद्र सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर फिर भी सिनेमा हॉल पद्मावत फिल्म दिखाते हैं तो फिर वो अपने परिणाम के जिम्मेदार खुद होंगे।

कुरुक्षेत्र के मॉल में की तोड़फोड़

कुरुक्षेत्र के मॉल में की तोड़फोड़

इस बीच, रविवार को कुरुक्षेत्र में कुछ नकाबपोशों ने कैसल मॉल में जमकर तोड़फोड़ की। 20-25 नकाबपोश बाइकसवारों ने मॉल में आधे घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। युवकों ने मॉल में स्थित दुकानों के शीशों को डंडों से तोड़ डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी युवक भाग गए। मॉल प्रबंधक का आरोप है कि मॉल में 25 जनवरी को फिल्म पद्मावत लगाई जानी है, जिसके विरोध में शीशे तोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मॉल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। रविवार को छुट्टी होने से मॉल के बाहर और भीतर बड़ी तादाद में लोग मॉल में आए थे। इस घटना के बाद से वे सहम गए। माल के सुरक्षाकर्मी जब तक कुछ समझ पाते युवक तो़ड़फोड़ कर फरार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+