महाराष्ट्र: लड़की से कहा शादी कर लो मुझसे, नहीं मानी तो जिंदा जला दिया

वाशिम। महाराष्ट्र के वाशिम में एक तरफा प्यार के चलते सनकी युवक ने लड़की को जिंदा जला दिया। जलने से लड़की गंभीर रूप से झुलस गई थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद रवि भालेराव नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सनकी युवक ने लड़की से शादी करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन लड़की ने युवक के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इससे नाराज होकर युवक ने लड़की को जिंदा जला दिया।

youth burnt a girl friend alive in one sided love in washim

घटना 19 जून को महाराष्ट्र के वाशिम में घटी है। अनसिंग गांव का एक युवक गांव की ही लड़की के पीछे शादी करने के लिए पड़ा हुआ था। लड़की ने लड़के से शादी करने से साफ इंकार कर दिया था। उसके बावजूद लड़का हमेशा लड़की का पीछा किया करता था। घटना वाले दिन आरोपी लड़की के घर जबरन घुसा और लड़की से शादी करने की मांग करने लगा।

लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर सनकी युवक ने गुस्सा में आकर लड़की के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। जिसके बाद गंभीर रूप से झुलस गई लड़की को अकोला के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+