...तुम्हारी आंख से निकलता एक-एक आंसू हमारे कलेजे को झुलसा देता है'

श्रीनगर। सोमवार को अनंतनाग में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए एएसआई अब्‍दुल राशिद की बेटी जोहरा की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये तस्‍वीर उस वक्‍त की है जब वो अपनी पिता की अंतिम यात्रा में शामिल थी। रोती-बिलखती जोहरा की तस्‍वीर इतनी हृदय विदारक है कि देखने वाले का कलेजा कांप जाए। इस तस्‍वीरों पर लोगों की संवेदनाओं का सिलसिला जारी है। आपको बता दें कि अब्‍दुल राशिद को आतंकी हमले के दौरान गोली लग गई थी। उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती तो कराया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका।

...तुम्हारी आंख से निकलता एक-एक आंसू हमारे कलेजे को झुलसा देता है'

अब वायरल हो रही तस्‍वीर पर साउथ कश्‍मीर पुलिस के डीआईजी ने जोहरा को एक खत लिखा है। फेसबुक पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा है कि '' मेरी प्यारी जोहरा, तुम्हारे आंसू ने लाखों दिलों को झकझोर दिया है।...अभी तुम ये समझने के लिए बहुत छोटी हो कि ऐसा क्यों हुआ...तुम्हारे पिता हम सब की ही तरह जम्मू कश्मीर पुलिस फोर्स का चेहरा थे जो कि हमेशा वीरता और बलिदान का उदाहरण रही है।" "ये बात हमेशा याद रखना हम एक परिवार की तरह हैं। तुम्हारी आंख से निकलता एक-एक आंसू हमारे कलेजे को झुलसा देता है। जम्मू-कश्मीर पुलिस फोर्स अब्दुल राशिद को हमेशा एक सच्चे पुलिस ऑफिसर के तौर पर याद करेगी।"

वहीं सोशल मीडिया पर लोग जोहरा की तस्‍वीर शेयर कर अपना-अपना संदेश लिख रहे हैं। एक यूजर ने जोहरा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "वो इस दर्द की हकदार नहीं है।" वहीं एक अन्‍य यूजर ने लिखा है कि "ये दिल दहला देने वाली तस्वीर है।"

देखिए वो पोस्‍ट जो DIG ने लिखा है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+