Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मनीष सिसोदिया के आरोपों पर बोले असम के CM, 'प्रवचन देना बंद कीजिए, मैं मानहानि का केस करूंगा'

नई दिल्ली, जून 04। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया है। असम के सीएम ने मनीष सिसोदिया पर पलटवार करते हुए उन्हें आपराधिक मानहानि का सामना करने की चेतावनी दी है। हिमंत बिस्वा सरमा ने मनीष सिसोदिया के ट्वीट का रिप्लाई देते हुए कहा है कि आप प्रवचन देना बंद कीजिए, मैं आपको जल्द ही गुवाहटी में देखूंगा क्योंकी आपने जो आरोप लगाए हैं, मैं उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस करूंगा।

Manish sisodia vs Himanta biswa sarma

Recommended Video

    Manish Sisodia के Assam CM Himanta Biswa Sarma पर कैसे गंभीर आरोप ? | वनइंडिया हिंदी | #Politics

    सिसोदिया ने लगाए थे यह आरोप

    - आपको बता दें कि मनीष सिसोदिया ने शनिवार को हिमंत बिस्वा सरमा पर आरोप लगाए थे कि 2020 में कोविड महामारी के दौरान असम के सीएम और उनकी पत्नी और बेटे के बिजनेस पार्टनर की कंपनियों को पीपीई किट खरीदने के लिए सरकारी ठेका दिला रहे थे। उस समय हिमंत बिस्वा सरमा स्वास्थ्य मंत्री थे। सिसोदिया ने कहा कि एक निर्वाचित सीएम इस तरह की भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त है, क्या बीजेपी उसे सलाखों के पीछे रखेगी?

    - सिसोदिया ने कहा था, "माननीय मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जी! यह रहा आपकी पत्नी की JCB इंडस्ट्रीज के नाम 990/- प्रति किट के हिसाब से 5000 किट ख़रीदने का contract... बताइए क्या यह काग़ज़ झूठा है? क्या स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए अपनी पत्नी की कम्पनी को बिना टेंडर purchase order देना भ्रष्टाचार नहीं है?

    सिसोदिया के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का पलटवार

    सिसोदिया के आरोपों का जवाब देते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि जब पूरा देश कोरोना महामारी का सामना कर रहा था तो उस वक्त असम के पास शायद ही कोई पीपीई किट थी, ऐसे में मेरी पत्नी ने साहस दिखाते हुए राज्य सरकार को लगभग 1500 पीपीई किट मुफ्त में डोनेट की थी और उसका एक भी पैसा मेरी पत्नी ने नहीं लिया था।

    - असम के सीएम ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "मनीष सिसोदिया जी, प्रवचन देना बंद करो और मैं बहुत जल्द आपको गुवाहटी में देखूंगा, क्योंकि मैं आपके खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस करूंगा। असम के मुख्यमंत्री और दिल्ली के डिप्टी सीएम के बीच कई ट्वीट्स के जरिए ट्विटर वॉर देखने को मिला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+