पैन कार्ड की जगह पर आधार का गलत नंबर देना पड़ सकता भारी, देना पड़ेगा 10000 का जुर्माना
नई दिल्ली। हाल ही में सरकार ने पैन कार्ड की जगह पर आधार कार्ड की जानकारी देने का विकल्प दिया है। जिसके बाद आप हाई वैल्यू ट्रांजैक्शन, कार खरीदने, घर खरीदने के दौरान पैन कार्ड की जगह आधार कार्ड का नंबर दे सकते हैं। लेकिन इसका एक बड़ा नुकसान भी है। अगर आप गलत आधार नंबर देते हैं तो आपको 10000 रुपए का जुर्माना देना पड़ सकता है। यह प्रावधान 1 सितंबर 2019 से लागू होगा। इसके लिए कानून में संशोधन किया जाएगा, जिसकी जानकारी नोटिफिकेशन के जरिए दी जाएगी।

गलत नंबर देना पड़ेगा भारी
इस बारे में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगर कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड का गलत नंबर देता है तो हर बार उसे 10000 रुपए का जुर्माना देना पड़ेगा। हालांकि जुर्माना लगाए जाने से पहले व्यक्ति की बात को एक बार सुना जाएगा। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मौजूदा नियम को 5 जूलाई को पेश किए गए बजट में बदला जाएगा। जिसमे पैन कार्ड की जगह पर आधार नंबर दिया जा सकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा था कि देश में 1.2 बिलियन लोगों के पास आधार कार्ड है, जबकि महज 220 मिलियन लोगों के पास पैन कार्ड है।

बजट में आया प्रस्ताव
बजट में प्रस्तावित नए नियम के मुताबिक, आयकर विभाग यूआईडीएआई से जनसांख्यिकीय डेटा प्राप्त करने के बाद 'आधार नंबर' के आधार पर ऐसे व्यक्ति को पैन कार्ड प्रदान करेगा, जिसके पास पैन नंबर नहीं है। बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रस्ताव रखा कि अगर कोई करदाता पहले ही अपने आधार को अपने पैन के साथ जोड़ चुका है, तो वह विकल्प के तौर पर आयकर अधिनियम के तहत पैन कार्ड के बजाए आधार नंबर के इस्तेमाल को चुन सकता है।

बड़े लेन-देन में अहम
वित्त मंत्रालय ने बड़े लेनदेन पर नजर रखने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। अब कुछ निश्चित और निर्धारित लेनदेन पर पैन या आधार नंबर देना अनिवार्य होगा। बजट में यह नियम भी शामिल गया है कि संबंधित दस्तावेज हासिल करने वाला व्यक्ति निर्धारित लेनदेन के लिए पैन और आधार का सही प्रमाणीकरण सुनिश्चित करेगा। इन नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सजा के प्रावधानों में संशोधन करने का भी प्रस्ताव रखा गया है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications