पर्रिकर ने की वकालत कहा, आतंकियों को मारने के लिए आतंकी बनाने में बुराई क्या है
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। शांत स्वभाव वाले रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने एक बहुत बड़ा बयान दिया है। आतंकवाद के खात्मे पर बयान देते हुए पर्रिकर ने कहा कि आतंकियों को मारने के लिए आतंकी बनाने में बुराई क्या है। एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए पर्रिकर ने कहा कि कई लोग पैसों के बहकावे में आकर आतंकवादी बन जाते हैं। अगर ऐसे लोग हैं, तो फिर हम उनका इस्तेमाल क्यों नहीं करें। उन्होंने कहा कि आतंकियों को आतंकियों से ही निष्प्रभावी बनाया जाएगा।

रक्षा मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद सीमा पर घुसपैठ कम हुई है और खुफिया प्रणाली मजबूत हुई है। सेना को साफ निर्देश दिए गए हैं कि जो भी घुसपैठ की कोशिश करे उसका सफाया कर दिया जाए। हालांकि सेना को यह एहतियात बरतने को भी कहा गया है कि इस तरह के अभियान में जानमाल का नुकसान न हो और कोई भारतीय जवान शहीद न हों।












Click it and Unblock the Notifications