अब आप भी खोल सकते हैं मेट्रो कोच के अंदर दुकानें, रेस्तरां और ढाबा, 13 अगस्त से पहले करें ये काम
नई दिल्ली। कोरोना काल में अब आप भी चाहें तो अपने नाम एक मेट्रो कोच करा सकते हैं और उसमें एक शानदार रेस्टोरेंट खोल सकते हैं। जी हां, नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) ने आम लोगों को कमाई का एक शानदार मौका दिया है। इसमें आप मेट्रो कोच के अंदर दुकानें, ढाबा और रेस्तरां खोल सकते हैं, इस योजना की अंतिम तिथि 13 अगस्त है। तो आइए जानते हैं कैसे मिलेगा आपको यह मेट्रो कोच।

मेट्रो कोच के अंदर दुकानें, ढाबा और रेस्तरां
एनएमआरसी ने सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन के सामने आम लोगों को वाणिज्यिक गतिविधियां चलाने का एक शानदार मौका दिया है, इसके लिए आपको किसी इमारत की जरूरत नहीं है क्योंकि एनएमआरसी इस काम के लिए एक मेट्रो कोच देगा। एनएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो कोच में वाणिज्यिक गतिविधियां चलाने के लिए एक टेंडर निकाला जाएगा जो भी एजेंसी इस टेंडर में चयनित होगी वह इस मेट्रो कोच में दुकानें, ढाबा और रेस्तरां खोल सकता है।

ग्रेटर नोएडा मेट्रो डिपो में कोच तैयार
अधिकारी ने बताया कि इसके लिए पहले से ही ग्रेटर नोएडा मेट्रो डिपो में एक ट्रेन रखी गई है। इस स्थान तक कोच को ट्रक के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन के बाहरी परिसर में काफी जगह है। एक तय जगह पर इसे रख दिया जाएगा। एनएमआरसी के मुताबिक इस तरह की गतिविधियां शुरू करने की योजना काफी समय पहले से थी लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते प्रोजेक्ट को टालना पड़ा।

किताबों, हैंडीक्राफ्ट का भी कर सकेत हैं काम
अगर योजना के अनुसार अब काम होता है तो इस प्रोजेक्ट को बढ़ाते हुए सेक्टर-51 और परी चौक मेट्रो स्टेशनों पर भी मेट्रो कोच को स्थापित किया जाएगा। टेंडर में चयनित एजेंसी कोच के अंदर रेस्तरां या ढाबा खोल सकती है। अगर एजेंसी बड़े पैमाने पर काम नहीं करना चाहती तो कुछ लोगों के साथ मिलकर वह इनमें दुकानें भी खोल सकते हैं, इस स्थान पर किताबों, हैंडीक्राफ्ट का भी काम किया जा सकता है।

मेट्रो में सफर करते हुए खाने का एहसास
एनएमआरसी ने इस योजना के लिए जो नोटिफिकेशन जारी किया है उसमें साफ शब्दों में लिखा है कि कोच 9 साल के लिए मिलेगा, इसके बाद इस कोच में काम जारी रखने के लिए लाइसेंस को रिन्यू कराना होगा। बता दें कि कोच के अंदर खाना खाते हुए आपको असली की मैट्रों में होने का एहसास होगा साथ ही कोच के अंदर सीट, पोल, हैंडल आदि होंगे। ऐसा लगेगा कि आप किसी मेट्रो में सफर करते हुए खाना खा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर के ब्लास्ट होने से कोरोना संक्रमित की मौत, प्रशासन ने बताया अफवाह
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications