Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर के ब्लास्ट होने से कोरोना संक्रमित की मौत, प्रशासन ने बताया अफवाह

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में कोविड अस्पताल में शुक्रवार को ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। इस हादसे में झरिया के एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई, जिसकी पहचान 55 वर्षीय श्याम साव के रूप में हुई है। वहीं जिला प्रशासन ने सिलेंडर ब्लास्ट होने की घटना को अफवाह बताया है। प्रशासन ने कहा कि संक्रमित मरीज की तबीयत ज्यादा खराब थी, जिसके चलते उसकी मौत हुई है। इसे लेकर राजनीति शुरू हो गई है।

dhanbad corona positive patient died due to blast of oxygen cylinder in covid 19 hospital

वहीं हेमंत सरकार में शामिल कांग्रेस ने घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी है उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। क्योंकि यह बहुत ही लापरवाही का विषय है। कांग्रेस नेता ने कहा कि ऑक्सीजन ठीक से नहीं लगाने के कारण फट गया और मरीज की मौत हो गई। इसकी जांच होनी चाहिए।

पूरा मामला यह है कि कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर में फटने से एक कोरोना संक्रमित मरीज घायल हो गया, जिसके बाद में उसकी मौत हो गई। वह झरिया के शिव मंदिर रोड का निवासी था। पहले तो अस्पताल प्रशासन इस पूरे मामले को दबाने में लगा रहा। हालांकि जब मरीज की मौत हो गई तो उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। घटना के बाद से अस्पताल में भर्ती मरीजों में डर हो गया है। बता दें कि 100 बेड के इस अस्पताल में फिलहाल 80 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं।

वहीं जिला प्रशासन ने इस घटना को मानने से इनकार कर दिया है। डीसी ने कहा कि कोविड अस्पताल में भर्ती पॉजिटिव मरीज की मौत अधिक तबीयत खराब होने के चलते हुई है। उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट होने से मरीज की मौत की सूचना को अफवाह बताया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+