'आप ही से उम्मीद है' कहकर केजरीवाल का पैर छूने के लिए झुका आरोपी, फिर फेंक दिया मिर्च पाउडर

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली सचिवालय में उनके कार्यालय के बाहर हमला हुआ है। आरोपी शख्स ने केजरीवाल पर मिर्च पाउडर फेंका है। पूरा मामला उस समय हुआ जब दोपहर 2.10 बजे मुख्यमंत्री अपने ऑफिस से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान आरोपी शख्स उनके पास आया और बातचीत के दौरान ही उनके पैर छूने के लिए झुका। इसी के बाद उसने दिल्ली के मुख्यमंत्री मिर्च पाउडर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि इस हमले में अरविंद केजरीवाल का चश्मा भी टूट गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तफ्तीश में जुटी हुआ है। आरोपी की पहचान अनिल कुमार शर्मा के तौर पर हुई है।

दिल्ली सचिवालय में सीएम ऑफिस के बाहर हुआ हमला

दिल्ली सचिवालय में सीएम ऑफिस के बाहर हुआ हमला

बताया जा रहा है कि अनिल कुमार शर्मा दिल्ली के नारायणा इलाके का रहने वाला है। वह दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए आया था। जैसे ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने कार्यालय से बाहर निकले ये उनके पास गया और उन्हें एक स्लिप सौंपते हुए कहा कि आप ही से उम्मीद है। इतना कहने के बाद आरोपी शख्स उनके पैर छूने के लिए झुका। हालांकि केजरीवाल ने उन्हें ऐसा करने से रोका, इसके बाद आरोपी शख्स जैसे ही उठा उसने मुख्यमंत्री पर मिर्च पाउडर फेंक दिया।

आरोपी की पहचान अनिल कुमार शर्मा के तौर पर हुई

आरोपी की पहचान अनिल कुमार शर्मा के तौर पर हुई

बताया जा रहा है कि आरोपी अनिल कुमार शर्मा मिर्च पाउडर एक गुटका के पैकेट में लेकर आया था। आरोपी ने जैसे ही मिर्च पाउडर फेंका कुछ हिस्सा सीएम केजरीवाल चेहरे पर भी पड़ गया। फिलहाल आरोपी शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा कि इस हमले में मुख्यमंत्री का चश्मा जमीन पर गिर के टूट गया। ये मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में बड़ी चूक है।

AAP ने हमले पर बीजेपी को घेरा

AAP ने हमले पर बीजेपी को घेरा

केजरीवाल पर हमले का जिक्र करते हुए आम आदमी पार्टी ने ट्वीट किया कि दिल्ली पुलिस से सुरक्षा में गंभीर चूक हुई है। यहां तक कि मुख्यमंत्री भी दिल्ली में सुरक्षित नहीं हैं। ये कोई पहली बार नहीं है जब अरविंद केजरीवाल पर इस तरह से हमला हुआ हो। इससे पहले उन पर स्याही, जूता, चप्पल भी फेंका जा चुका है। इस हमले के बाद आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज और राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और हमले की निंदा की। उन्होंने हमले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा।

कैसे फेंका गया मिर्च पाउडर, देखिए वीडियो

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कैसे कोई भी शख्स इस तरह से सचिवालय में आ सकता है और मुख्यमंत्री पर हमला कर सकता है। अरविंद केजरीवाल पर लगातार इस तरह के हमले सामने आते रहे हैं। सुरक्षा में चूक का ये मामले बेहद गंभीर है। मुझे विश्वास है कि हमलावर बीजेपी से जुड़ा हुआ है। वो सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के दौरान भी हमले की कोशिश करना चाहते थे। वहीं राघव चड्ढा ने दावा किया कि हमने देखा कि एक शख्स मुख्यमंत्री के चैंबर की ओर बढ़ रहा था, उसके हाथ में कुछ था। उसे रोकने की कोई कोशिश नहीं की गई। मुख्यमंत्री कार्यालय में जो कुछ हुआ वो बेहद शर्मनाक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+