योगी सरकार का फरमान, अब दूसरे धर्म के त्योहार पर भी बंद रहेंगे मदरसे
Recommended Video

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मदरसों के खिलाफ जिस तरह से योगी सरकार ने पिछले कुछ समय में कार्रवाई की है उसके बाद वह लगातार विपक्षी दलों के निशाने पर है। लेकिन इन तमाम हमलो को दरकिनार करते हुए योगी सरकार ने एक और फैसला लिया है, सरकार ने आदेश दिया है कि मदरसों को भी दूसरे धर्म के त्योहार के मौके पर बंद रखा जाए। योगी सरकार ने आदेश दिया है कि मदरसों को होली, दीपावली, बुद्ध पूर्णिमा, क्रिसमस, रक्षा बंधन जैसे त्योहार के मौके पर इसे बंद रखा जाए।

राष्ट्रगान को किया था अनिवार्य
इससे पहले योगी सरकार उस वक्त चर्चा में आई थी जब सरकार ने तमाम मदरसों में राष्ट्रगान को गाने को अनिवार्य कर दिया था, साथ ही स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराने का आदेश दिया था। इसके बाद एक बार फिर से योगी सरकार ने आदेश दिया है कि तमाम मदरसों में अन्य धर्मों के त्योहार के मौके पर उसे बंद रखा जाए।
जारी हुआ नया कैलेंडर
मंगलवार को योगी सरकार ने आदेश दिया है कि आदेश जारी करके कहा हकि दूसरे धर्मों के त्योहार के मौके पर पर भी मदरसों को बंद रखा जाए। इस बाबत योगी सरकार नए साल का नया कैलेंडर लेकर आई है। गौरतलब है कि प्रदेश के मदरसों में होली और अंबेडकर जयंती को छोड़कर सिर्फ मुस्लिम त्योहारों के मौके पर बंद रहते थे। लेकिन नए कैलेंडर के बाद महावीर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, रक्षा बंधन, महानवमी, दिवाली, दशहरा और क्रिसमस को भी छुट्टी के तौर पर घोषित किया गया है।
7 छुट्टियों को जोड़ा गया
टीओआई की खबर के मुताबिक नए कैलेंडर में 7 छुट्टियों को जोड़ा गया है, साथ ही मदरसों की 10 छुट्टियों में से चार को खत्म कर दिया गया है। बहरहाल सरकार के इस फैसले के बाद देखना होगा कि तमाम मुस्लिम संगठन इसपर किस तरह की प्रतिक्रिया देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications