सीएम योगी ने बताया कि कौन है राम मंदिर ना बनने की सबसे बड़ी बाधा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार को विधानसभा चुनावों के पहले चरण का प्रचार खत्म हो गया। आखिरी दिन दोनों पार्टियों ने प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी। भाजपा के स्टार प्रचारक और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज चार जनसभाओं को संबोधित किया। कवर्धा में एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस पार्टी है।

Yogi Adityanath remarks on Ram Temple congress Chhattisgarh Assembly Elections 2018

शनिवार को सीएम योगी ने जनसभा में राम मंदिर के मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस पर जमकर बरसे। योगी ने कहा कि, भगवान राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बने इस मार्ग में कोई सबसे बड़ी बाधा है तो कांग्रेस, क्योंकि कांग्रेस नहीं चाहती कि राम मंदिर बने। जो कांग्रेस राम की नहीं हो सकती वो हमारी भी किसी काम की नहीं हो सकती।

इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने लोरमी ने कहा, 'मैंने पिछली बार यहां आकर कहा था कि भगवान राम के ननिहाल में जब भगवान का मंदिर बन जाएगा तो जन्मभूमि में भी मंदिर अवश्य बन जाएगा और मैं धन्यवाद दूंगा छत्तीसगढ़ वासियों का कि उन्होंने रायपुर में भगवान राम का एक भव्य मंदिर का निर्माण किया है।'

नक्सलवाद के मुद्दे पर घेरते हुए सीएम योगी ने कहा था कि, 'कांग्रेस ने अपने निजी हितों के लिए इलाके में नक्सलवाद को बढ़ावा दिया। बीजेपी की सरकार नक्सलवाद को उखाड़ फेंकने की दिशा में काम कर रही है। कांग्रेस ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। चाहे छत्तीसगढ़ हो, झारखंड हो, उत्तर-पूर्वी राज्य या कश्मीर हो, कांग्रेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ताक पर रखकर राजनीति की है। लेकिन भाजपा के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का किसी के पास अधिकार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+