पद्मावती विवाद: भंसाली और दीपिका दोनों सजा के हकदार, बोले योगी आदित्यनाथ
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर हो रहे विरोध पर योगी ने कहा कि भंसाली को लोगों की भावनाओं से खेलने का कोई अधिकार नहीं है
नई दिल्ली। फिल्म 'पद्मावती' पर राजनीती और तेज होती जा रही है। दो राज्यों मध्य प्रदेश और पंजाब की ओर से 'पद्मावती' पर बैन लगाने की घोषणा के बाद मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी दोषी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भंसाली हों या कोई और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धमकी देने वाले दोषी हैं तो भंसाली भी कम दोषी नहीं हैं। कार्रवाई होती है तो दोनों पक्षों पर होनी चाहिए।

एक न्यूज चैनल से बातचीत में आदित्यनाथ ने कहा, 'पद्मावती फिल्म का निर्माण करने वाले संजय लीला भंसाली और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सजा के पात्र हैं। भंसाली हों या कोई और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। धमकी देने वाले अगर दोषी हैं तो भंसाली भी कम दोषी नहीं हैं। भंसाली जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ करने के आदी हो चुके हैं।' मख्यमंत्री ने कहा कि मामले में यदि कार्रवाई होती है तो वह दोनों पक्षों पर होनी चाहिए। आदित्यनाथ ने कहा, 'सभी को भावनाओं को सम्मान करना चाहिए और सौहार्द बनाकर रहना चाहिए।'
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर हो रहे विरोध पर योगी ने कहा कि भंसाली को लोगों की भावनाओं से खेलने का कोई अधिकार नहीं है। अगर लोग विरोध कर रहे हैं तो उन्हें दर्शकों की भावनाओं को समझना ही होगा।
'पद्मावती' पर फिल्ममेकर्स की लाख कोशिशों के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 'पद्मावती' पर मच रहे सियासी घमासान के बीच मध्यप्रदेश और पंजाब सरकार ने विरोधियों के आगे घुटने टेक दिए हैं। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहन ने स्पष्ट कहा है कि मध्यप्रदेश की धरती पर फिल्म रिलीज नहीं होगी। वहीं, पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह बादल भी विरोधियों के सपोर्ट में आ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications