वोट अलग-अलग डाला, फिर भी खुश क्यों हैं सीएम योगी और मायावती

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खुश होने की वजह अलग है तो बसपा सुप्रीमो मायावती की अलग।

नई दिल्ली। देश का अगला राष्ट्रपति चुनने के लिए सांसद और विधायक अपना-अपना वोट डाल रहे हैं। सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद योगी आदित्यनाथ आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आए। दूसरी तरफ, बसपा सुप्रीमो मायावती भी अपना वोट डालने के बाद खुश नजर आईं। हालांकि दोनों के खुश होने की वजह अलग-अलग है।

पहली बार राष्ट्रपति यूपी से: योगी

पहली बार राष्ट्रपति यूपी से: योगी

दरअसल, सुबह 10 बजे यूपी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद काफी खुश नजर आए सीएम योगी ने मीडिया से कहा, 'हमें कोई शक नहीं है कि एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। उत्तर प्रदेश के लिए यह गर्व का विषय है कि देश का राष्ट्रपति पहली बार यूपी से बनने जा रहा है।'

हमारे आंदोलन और पार्टी की जीत: मायावती

हमारे आंदोलन और पार्टी की जीत: मायावती

वहीं, दूसरी तरफ बसपा सुप्रीमो मायावती भी अपना वोट डालने के बाद काफी खुश नजर आईं। उन्होंने कहा, 'एनडीए और यूपीए, दोनों के उम्मीदवार दलित समुदाय से हैं। यह पहली बार हुआ है कि दोनों तरफ से दलित उम्मीदवार को मैदान में उतारा गया है। हार-जीत एक अलग चीज है, लेकिन अच्छी बात यह है कि एक दलित देश का राष्ट्रपति बनेगा। यह हमारे आंदोलन और पार्टी की एक बड़ी जीत है।'

रामनाथ कोविंद की जीत तय

रामनाथ कोविंद की जीत तय

आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की तरफ से रामनाथ कोविंद और यूपीए की तरफ से मीरा कुमार मैदान में हैं। हालांकि मीरा कुमार को 17 विपक्षी दलों का समर्थन प्राप्त है लेकिन आंकड़ों के हिसाब से रामनाथ कोविंद की जीत तय मानी जा रही है। मायावती ने भी अपना समर्थन मीरा कुमार को दिया है। राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम 20 जुलाई को घोषित किया जाएगा।

चुनाव के लिए कुल 32 केंद्र

चुनाव के लिए कुल 32 केंद्र

राष्ट्रपति चुनाव के लिए कुल 32 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से एक केंद्र संसद भवन और बाकी 31 केंद्र राज्यों की विधानसभा में बनाए गए हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अभी तक सांसद के पद से इस्तीफा नहीं दिया है। इन्होंने अपना वोट राज्य की विधानसभा में ही डाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+