हेट स्पीच मामले में योगी आदित्यनाथ के खिलाफ शिकायत करने वाला गैंगरेप केस में गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ साल 2007 में दर्ज हुए हेट स्पीच मामले में शिकायत करने वाले शख्स परवेज परवाज को गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। परवेज परवाज की गिरफ्तारी मंगलवार को गोरखपुर से हुई है। परवेज वही शख्स हैं जिसने सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ 2007 के भड़काऊ भाषण मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

आरोपी परवेज के खिलाफ 4 जून को दर्ज हुई शिकायत

आरोपी परवेज के खिलाफ 4 जून को दर्ज हुई शिकायत

गोरखपुर पुलिस ने बताया कि पूर्व पत्रकार और कार्यकर्ता परवेज परवाज के खिलाफ गैंगरेप का मामला 4 जून को राजघाट पुलिस थाने में दर्ज किया गया था। पूरे मामले पर एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर पुलिस ने परवेज को मंगलवार रात शहर के कोतवाली इलाके से गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

गोरखपुर से हुई आरोपी की गिरफ्तारी

गोरखपुर से हुई आरोपी की गिरफ्तारी

मामले में जांच अधिकारी (आईओ) शालिनी सिंह ने बताया कि 4 जून को 40 वर्षीय एक महिला ने परवेज परवाज और एक अन्य शख्स जुम्मन के खिलाफ राजघाट पुलिस स्टेशन में गैंगरेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह 3 जून को जुम्मन के घर गई थी, जहां जुम्मन और परवेज ने उसके साथ बलात्कार किया था। जांच अधिकारी ने बताया कि महिला के मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है।

परवेज ने सुप्रीम कोर्ट दायर की है याचिका

परवेज ने सुप्रीम कोर्ट दायर की है याचिका

फिलहाल परवेज को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है, वहीं मामले में एक अन्य आरोपी जुम्मन की तलाश पुलिस कर रही है। दूसरी ओर परवेज के वकील एस फरमान नकवी ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ही परवेज और जुम्मन की गिरफ्तारी पर रोक के खिलाफ याचिका दायर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+