चुनाव की घोषणा से कुछ घंटे पहले योगी आदित्यनाथ ने 75 भाजपा नेताओं को दिया तोहफा, 35 गोरखपुर के

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के 75 नेताओं को राज्यमंत्री बनाया है। सिर्फ गोरखपुर जिले से 35 नेताओं को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। रविवार शाम को चुनाव आयोग की लोकसभा चुनाव से करीब एक घंटा पहले ही आदित्यनाथ ने 75 बीजेपी नेताओं को दर्जा प्राप्त मंत्री मनोनीत किया।

निगमों में बनाया गया अध्यक्ष, उपाध्यक्ष

निगमों में बनाया गया अध्यक्ष, उपाध्यक्ष

रविवार को चुनाल की घोषणा और आचार संहिता लगने से एक घंटा पहले इन नेताओं को अलग-अलग निगमों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। इसमें पश्चिम के नेताओं के मुकाबले इतना पूर्वी यूपी के नेताओं को तरजीह दी गई है। आदित्यनाथ ने अपने जिले गोरखपुर से 35 नेताओं को मंत्री बनाया है। आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद हुए उपचुनाव में गोरखपुर लोकसभा सीट सपा ने जीत ली थी, ऐसे में आगामी चुनाव में योगी सीट को वापस जीतना चाहते हैं। एक ही शहर से 35 नेताओं को मंत्री बनाने को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

गोसेवा के अध्यक्ष भी बनाए गए

गोसेवा के अध्यक्ष भी बनाए गए

सीएम आदित्यनाथ ने गोसेवा अयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति भी की है। गोसेवा आयोग के अध्यक्ष के नियुक्त होने के साथ ही उत्तर प्रदेश में रविवार से गोसेवा आयोग कार्यशील हो गया। भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। राजेंद्र प्रसाद पाल और भिखारी प्रजापति को बोर्ड का सदस्य नामित किया गया है। हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव को यूपी फिल्म विकास परिषद का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। रमाकांत पटेल, सुनील अर्कवंशी और राधिका पटेल को उत्तर प्रदेश राज्य एकीकरण परिषद के सदस्य बनाया गया है। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि को अध्यक्ष, मुन्ना सिंह धानुक और लाल बाबू बाल्मीकि को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

11 अप्रैल से होंगे चुनाव

11 अप्रैल से होंगे चुनाव

17वीं लोकसभा के लिए चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक होंगे। लोकसभा के साथ-साथ चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा चुनाव का भी ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर सात चरण में चुनाव होंगे। शुरुआती चरणों में पश्चिम उत्तर प्रदेश में चुनाव है जबकि बाद के चरणों में पूर्वी यूपी में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+