यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का 89 वर्ष की आयु में निधन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर लगातार उनकी हालत में सुधार लाने की कोशिश में जुटे थे, लेकिन बावजूद इसके उनकी स्थिति में सुधार नहीं आ रहा था, जिसके बाद आज उन्होंने अंतिम सांस ली। आनंद सिंह बिष्ट के लीवर और किडनी में दिग्गत बढ़ने की वजह से 13 मार्च को उन्हें एस्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम योगी आदित्यनाथ के पिता का इलाज कर रहे थे।

yogi

Recommended Video

    UP के CM Yogi Adityanath के पिता Anand Singh Bisht का निधन, लंबे समय से थे बीमार | वनइंडिया हिंदी

    अडिशनल चीफ सेक्रेटरी अवनीश अवस्थी ने इस बाबत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता ने आज इस दुनिया को 10..44 अलविदा कह दिया, हमारी गहरी संवेदनाएं। जानकारी के अनुसार 9 फरवरी को मुख्यमंत्री के पिता ने डिहाइड्रेशन व बीपी की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया या था। जहां पर वरिष्ठ डॉक्टर मोहम्मद अकरम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। मुख्यमंत्री के पिता को यहां 9 फरवरी को भर्ती कराया गया था।

    एम्स के डॉक्टरों के अनुसार आनंद सिंह बिष्ट को आईसूयी में भर्ती किया गया था और उनका डायलिसिस भी चल रहा था। बता दें कि जब व्यक्ति की किडनी काम करना बंद कर देती है तो उसे डायलिसिस पर रखा जाता है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के पिता आनंद सिंह बिष्ट फॉरेस्ट रेंजर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद से वह अपने पैतृक गांव में रह रहे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+