योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दी चेतावनी, 9 बजे ऑफिस ना आने पर होगी कड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य सरकार के अधिकारियों को समय पर ऑफिस ना पहुंचने को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि वो सुबह 9 बजे तक किसी भी सूरत में ऑफिस में पहुंचे। ऐसा ना होने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें वेतन में कटौती करने के अलावा अन्य कार्रवाई शामिल है। उन्होंने अधिकारियों के समय पर ऑफिस ना पहुंचने की शिकायते मिलने के बाद ये फरमान सुनाया है।

जनता दरबार में समय पर नहीं पहुंचे कई अफसर

जनता दरबार में समय पर नहीं पहुंचे कई अफसर

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों अधिकारियों को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक जनता दरबार लगाने के आदेश दिए थे। लेकिन इसके बाबजूद कई अधिकारी समय पर जनता दरबार में नहीं आ रहे थे। उनको लगातार इसे लेकर नेगेटिव फीडबैक मिल रहा था। कई अधिकारियों की शिकायत उनके पास आई। इसे देखते हुए योगी ने ये सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है।

कई भ्रष्ट अधिकारियों को किया संस्पेंड

योगी आदित्यनाथ नौकरशाही को लेकर लगातार कड़े कदम उठा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने भ्रष्ट और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया था। पश्चिमी यूपी के बागपत जेल में माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में दोषी पाए गए जेलर उदय प्रताप सिंह को और मेरठ जेल में स्टिंग ऑपरेशन मामले में डिप्टी जेलर धीरेंद्र कुमार सिंह को बर्खास्त कर दिया गया था। ये दोनों अधिकारी जांच में दोषी पाए गए थे।

पीएम मोदी की राह पर योगी

पीएम मोदी की राह पर योगी

गौरलब है कि मोदी सरकार ने दूसरा कार्यकाल संभालने के बाद कैबिनेट की मीटिंग में सभी मंत्रियों को समय पर ऑफिस पहुंचने की सख्त हिदायत दी थी। उन्होंने मंत्रियों से कहा था कि वो घर से काम करने से बचें और लोगों के लिए नजीर पेश करें। समय पर दफ्तर पहुंचने पर जोर देते हुए मोदी ने कहा कि सभी मंत्री कुछ मिनट निकालकर अधिकारियों के साथ मंत्रालय के कामकाज की जानकारी लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+