थाने में योगेंद्र से मिलने पहुंचे संजय सिंह को जूता दिखाकर भगाया गया
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे समूह 'स्वराज अभियान' के संस्थापक-सदस्य योगेंद्र यादव को सोमवार आधी रात के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। योगेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में सियासी पारा चढ़ गया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह जब योगेंद्र यादव से मिलने थाने पहुंचे तो योगेंद्र यादव के समर्थकों ने उन्हें जूता दिखाया और धक्का देकर भगा दिया।

आपको बताते चलें कि योगेंद्र और उनके साथी कार्यकर्ताओं को सोमवार देर रात करीब एक बजे गिरफ्तार किया गया, वे तब जंतर-मंतर पर भूमि विधेयक और फसल के नुकसान से प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल योगेंद्र यादव के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने योगेंद्र यादव के साथ हुई पुलिसिया कार्रवाई की निंदा की है।












Click it and Unblock the Notifications