मुझे मंत्री ना बनाओ क्योंकि मैं बाबा हूं और बाबा ही रहना ठीक: रामदेव
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। योग गुरू बाबा रामदेव कैबिनेट ने मंत्री का दर्जा लेने से इंकार कर दिया है। हरियाणा सरकार ने उन्हें यह ऑफर दिया था। बाबा रामदेव का कहना है कि मैं बाब हूं और बाबा ही रहना चाहता हूं। रामदेव ने हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया है और कहा कि हरियाणा सरकार मुझे यह सम्मान देना चाहती है लेकिन मेरा यह सम्मान लेना उचित नहीं होगा।

उल्लेखनीय है कि मंत्री दर्जा मिलने के बाद रामदेव को सरकारी खर्च पर बंगला, लाल बत्ती की गाड़ी, सुरक्षा और तनख्वाह जैसी सुविधाएं मिलती। आपको यह भी बता दें कि लोकसभा और हरियाणा विधानसभा चुनावों में बाबा रामदेव ने बीजेपी के चुनाव अभियान का समर्थन किया था।












Click it and Unblock the Notifications