क्या है Yoga Day 2023 की थीम, क्यों लोगों के जीवन में योग बन रहा रामबाण, इन योगासन से खुद को रखें निरोग
International Yoga Day 2023: हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। योग हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। इससे तन, मन-मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। खुद को फिट रखने के लिए योग करना बेहद जरूरी हो गया है। लोग निरंतर योग करते रहे इसके लिए हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है।
हर साल योग दिवस की कोई ना कोई थीम होती है। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम 'मानवता' है। बता दें कि साल 2022 की थीम 'सब साथ में मिलकर योग करें' थी। साल 2021 की थीम 'कल्याण के लिए योग' थी। हर साल योग का विषय तय होता है। योग दिवस के दिन सभी लोग एक साथ योग करते हैं।

योग तन-मन और मस्तिष्क को फिट रखता है
योग न केवल शारीरिक स्वास्थ को फिट रखता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी फिट रखता है। वैज्ञानिक शोध ने भी इसकी पुष्टि की है। स्वस्थ रहने के लिए योग काफी जरूरी है। आज के समय में स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आप योग का नकार नहीं सकते हैं। योग आंतरिक खुशी के साथ-साथ आनंद की अनुभूति दिलाता है।
इन लोगों के लिए योग रामबाण
खास बात यह है कि नियमित रूप से योग करने से बीमारियां आस-पास नहीं भटकती हैं। योग करने वाला व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है। योग आज के समय में लोगों के जीवन में रामबाण साबित हो रहा है। बीमारियों से हमारा बचावा करता है। क्योंकि इन दिनों लोग फिजिकल एक्टिविटी से दूर रहने लगे हैं, जिसके चलते लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। योग मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन और डायबिटीज के रोगियों के लिए योग रामबाण है।
घर पर करें ये योगासन
आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो घर पर ये योगासन कर सकते हैं। इससे आप मानसिक और शारीरिक स्वस्थ रह सकते हैं।
सूक्ष्म व्यायाम
वृक्षासन
मार्जरी आसन
वज्रासन
सूर्य नमस्कार
यह भी पढ़ें- International Yoga Day: UP में 15 जून से शुरू होगा 'योग सप्ताह', पर्यटन स्थलों की होगी ब्रांडिंग












Click it and Unblock the Notifications