राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ में हफ्ता भर चला योग कार्निवल

आयुष मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ की तरफ से योग सप्ताह की शुरुआत 14 जून को हुई।

नई दिल्ली, 21 जून: योग को लेकर साल दर साल लोगों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। इसका नजारा एक खास ऑनलाइन योग प्रतियोगिता में भी दिखा। 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयुष मंत्रायल के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ की तरफ से आयोजन में लोगों की योग मुद्राओं ने गुरुओं को भी प्रभावित कर दिया। असल में विद्यापीठ की तरफ से 14 जून से लेकर 17 जून के बीच ऑनलाइन योग सप्ताह का आयोजन किया गया। इसमें कई तरह के कार्यक्रम हुए। इनमें योग मुद्राओं को लेकर भी एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बेहतरीन योग मुद्राएं प्रस्तुत करने वालों को पुरस्कृत भी किया गया।

yoga

हफ्ते भर चला योग का उत्सव

आयुष मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ की तरफ से योग सप्ताह की शुरुआत 14 जून को हुई। इसका पहला दिन लाइव योग कंपिटीशन के नाम रहा। इसमें 12 साल से ऊपर का कोई भी भाग ले सकता था। इसमें लोगों से ऑनलाइन योग मुद्राएं करने के ऑनलाइन रिक्वेस्ट मंगाई गईं थी। सैकड़ों रिक्वेस्ट में से 25 लोगों को पहले आओ और पहले पाओ की नियम के आधार पर चुना गया। इन लोगों ने देश के शीर्ष योग गुरुओं के सम्मुख योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया। ऑनलाइन योग मुद्राएं देख कर आंकलन करने वाले योग गुरु भी काफी प्रभावित हुए। प्रतियोगिता में 5 लोगों को पुरस्कार के लिए चुना गया। तीन हजार रुपए का पहला पुरस्कार नई दिल्ली की मीनल गुलानी के नाम रहा है। मीनल नेहरू होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली की स्टूडेंट हैं। 2 हजार रुपए का दूसरा पुरस्कार जयपुर के दिलीप कुमार मीणा के नाम रहा। तीसरा पुरस्कार राशि कौशल को दिया गया। राशि एसपीपीएम आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज गोंडा की स्टू़डेंट हैं। इसके अतिरिक्त मोनू कुमार और प्रभात कुमार को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

योग सप्ताह के दूसरे दिन यानी 15 जून को ऑनलाइन योग क्विज का आयोजन किया, जिसमें राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ के शिष्यों ने हिस्सा लिया। इसमें पहला पुरस्कार डॉक्टर रमेश आर वरियर के शिष्य डॉक्टर कीर्ति केएम को दिया गया। दूसरा पुरस्कार अपर्णा एएस और तीसरा पुरस्कार दीप्ति पी नायर को दिया गया।

क्विज में दिखाया आयुर्वेद स्टूडेंट्स ने दम

आयोजन के तीसरे दिन देश भर के अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी के स्नातक स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार क्षमिता जैन वी ने जीता। क्षमिता एसडीएम कॉलेज ऑफ आयुर्वेद हासन कर्नाटक की ग्रेजुएशन चौथे वर्ष की स्टूडेंट हैं। दूसरा पुरस्कार चौधरी भीम प्रकाश आयुर्वेद चक्रसंस्थान, नई दिल्ली के चौथे वर्ष के स्टूडेंट अक्षत गुप्ता ने जीता। तीसरा पुरस्कार महिमा सैथिया के नाम रहा। महिमा श्री कृष्णा गवर्मेंट आयुर्वेदिक कॉलेज कुरुक्षेत्र, हरियाणा की चौथे वर्ष की स्टू़डेंट हैं।

योग सप्ताह के चौथे और आखिरी दिन वेबिनार का आयोजन और पुरस्कार वितरण किया गया। संपूर्ण स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर किए गए इस वेबिनार में राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ की गवर्निंग बॉडी के प्रेसिडेंट वैद्य देवेंद्र त्रिगुणा, मिनिस्ट्री ऑफ आयुष के सलाहकार वैद्य मनोज नेसारी, आरोग्य भारती के नेशनल ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉक्टर अशोक कुमार वार्ष्णेय और राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ के डायरेक्टर वैद्य अनुपम श्रीवास्तव ने हिस्सा लिया। इसमें वक्ता के तौर पर डॉक्टर अशोक वार्ष्णेय ने योग को संपूर्ण हेल्थकेयर सिस्टम के तौर पर अपनाने के बारे में विस्तार से चर्चा की। वेबिनार के समापन के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+