दिल्ली में मौसम मार सकता है पलटी, भारी बारिश के आसार, हिमाचल में Yellow Alert

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि दिल्ली में एकदम से मौसम पलटी खा सकता है और भारी बारिश हो सकती है इसलिए विभाग ने यहां अलर्ट जारी किया है, वैसे भी दिल्ली में बुधवार को यमुना का जल स्तर खतरे के निशान के नजदीक रहा है , ऐसे में भारी बारिश यहां समस्या पैदा कर सकती है।

Recommended Video

    Himachal में बारिश ने मचाई तबाही, बादल फटने से नाले में आई बाढ़, देखिये वीडियो | वनइंडिया हिंदी
    येलो अलर्ट जारी

    येलो अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए भी भारी वर्षा के आसार जाहिर करते हुए येलो अलर्ट जारी किया, विभाग ने यहां लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है क्योंकि इस दौरान भूस्खलव जैसे घटनाएं हो सकती हैं।

    उत्तर प्रदेश में भी अगले 24 घंटे में बारिश

    उत्तर प्रदेश में भी अगले 24 घंटे में बारिश

    उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं तेज और भारी बारिश हुई, जबकि पश्चिमी हिस्से के अनेक इलाकों में बारिश हुई। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। आगामी 28 अगस्त को भी राज्य के अनेक स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।

    हाई अलर्ट पर उत्तराखंड

    हाई अलर्ट पर उत्तराखंड

    मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके बाद शासन ने जिलाधिकारियों के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है। दक्षिण पूर्वी राजस्थान के अजमेर, टोंक, जयपुर, बूंदी, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, पाली, जालौर, जोधपुर और जैसलमेर जिले में के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान व्रजपात की भी आशंका है।

    स्काईमेट

    स्काईमेट

    जबकि स्काईमेट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान के बाकी भागों, गुजरात में भी हल्की से मध्यम बारिश और पश्चिमी तटों पर कोंकण गोवा से लेकर तटीय कर्नाटक तक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में भी कुछ हिस्सों पर भारी बारिश हुई है। तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों, बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, गुजरात, कोंकण गोवा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+