Lockdown: बैकफुट पर आई कर्नाटक सरकार, अब फ्री में मजूदरों को भेजेगी घर

बेंगलुरु: कोरोना वायरस की वजह से चल रहे लॉकडाउन को केंद्र सरकार ने 17 मई तक बढ़ा दिया है। इस दौरान दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को घर वापस जाने की सशर्त इजाजत दी गई है। जिस पर कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (KSRTC) ने मजदूरों को बसों से भेजने के एवज में दोगुना किराया वसूलने का आदेश दिया था। जिसका विपक्षी दलों ने विरोध किया। जिसके बाद कर्नाटक सरकार बैकफुट पर आई और ये फैसला वापस ले लिया। अब सरकार मजूदरों को फ्री में घर भिजवाएगी।

तीन दिनों तक फ्री सेवा

तीन दिनों तक फ्री सेवा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने रविवार को मामले में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने KSRTC को मजदूरों की वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उनसे कोई किराया नहीं वसूल किया जाएगा। सरकार की ओर से ये सुविधा अगले तीन दिनों तक जारी रहेगी। येदियुरप्पा सरकार के दोगुने किराए वाले आदेश का विपक्षी दलों और मानवाधिकार संस्थाओं ने विरोध किया था। वहीं दूसरी ओर भारतीय रेलवे की श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1190 मजदूरों को लेकर रविवार सुबह 9.26 बजे चिक्काबनवारा स्टेशन (बेंगलुरु) से भुवनेश्वर के लिए रवाना हुई।

मीलों पैदल चलकर बस अड्डे पहुंचे लोग

मीलों पैदल चलकर बस अड्डे पहुंचे लोग

बस और ट्रेन चलने की खबर सुनते ही शनिवार को बड़ी संख्या में लोग बेंगलुरु के मैजेस्टिक बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पहुंच गए। यहां आए मजदूरों के मुताबिक लॉकडाउन की वजह से प्राइवेट वाहन, टैक्सी नहीं चल रही, जिस वजह से 20-30 किलोमीटर पैदल चलकर वो बस अड्डे पहुंचे। वहीं कुछ प्राइवेट वाहनों ने थोड़ी ही दूरी के लिए हजारों रुपये वसूल लिए। वहीं बस अड्डे पर सारी दुकानें बंद थीं। साथ ही प्रशासन ने खाने और पानी की व्यवस्था भी नहीं की थी, जिस वजह से मजदूर अपने छोटे बच्चों के साथ भूखे ही बस का इंतजार करते रहे। कई मजूदर ऐसे भी थे जो शनिवार सुबह आए थे और बस के इंतजार में अपने परिवार के साथ भूखे ही बस स्टैंड पर रात गुजारी।

सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

गृह मंत्रालय ने साफ किया था कि मजूदरों और प्रवासी लोगों को घर भेजते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन होना चाहिए। इसके बावजूद बेंगलुरु के मैजेस्टिक बस अड्डे पर सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ीं। जहां पर लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। वहीं बड़ी तादाद में लोग ऐसे भी थे जिनके पास मास्क तक नहीं था। इस दौरान पुलिस-प्रशासन ने भी जरूरी कदम नहीं उठाए। अगर इसमें से कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव निकला, तो हजारों जिंदगियां खतरे में पड़ जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+