Year Ender 2022: कोविड के बाद इन 5 मंदिरों में सबसे अधिक पहुंचे श्रद्धालु, 2 साल बाद जमकर उमड़ी भक्तों की भीड़
कोरोना प्रतिबंध में ढील मिलने पर भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। लोगों ने अपने आराध्य देव के सामने सिर झुकाए और आशीर्वाद लिए। कोरोना के चलते दो सालों से मंदिर के गेट बंद रहे।
Year Ender 2022: साल 2022 अब धीरे-धीरे जाने वाला है। कुछ ही दिनों बाद नये साल का आगमन हो जाएगा। सभी लोग नए साल की तैयारी में जुट गए हैं। पूरे गर्मजोशी से नये साल 2023 का स्वागत करेंगे। वहीं 2022 कई घटनाओं का साक्षी रहा। इस साल में कई घटनाक्रम हुए। राजनीति जगत से लेकर आर्थिक जगत में कई घटनाएं घटीं। वहीं इस साल कोरोना का कहर कम रहा। जिसके चलते लोग घऱों से बाहर निकल पाए। लोगों ने अपने आराध्य के दर पर पहुंचकर माथा टेके। आज आपको बता रहे हैं कि कोरोना के बाद इन 5 मंदिरों में सबसे अधिक श्रद्धालु पहुंचे। इन मंदिरों में भारी संख्या में भक्त पहुंचे और भगवान के दर्शन किए।

1. केदारनाथ धाम
दो साल बाद श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच सके। कोविड और लॉकडाउन ने मंदिर के दर्शन करने से रोक लगा दी थी। कोरोना के बाद जब यहां जाने की इजाजत मिली तो शिव श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस साल मई में मंदिर का कपाट खुला था। हजारों की संख्या भक्त दर्शन करने वहां पहुंचे। वहीं, श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होने पर कुछ दिनों के लिए मंदिर में प्रवेश करने पर रोक लगा दी थी।

2. वैष्णो देवी
नए साल 2022 और शारदीय नवरात्रि के मौके पर वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ उमड़ी थी। लोग माता रानी के दर्शन करने पहुंचे थे। वैष्णों देवी को लेकर भक्तों में काफी श्रद्धा का भाव है। हर साल यहां लाखों में देवी भक्त माता वैष्णों के दर्शन करने आते हैं। कोरोना के बाद लाखों भक्तों ने माता रानी के दर्शन किए।

ज्वालादेवी मंदिर
कोरोना के मामले बेहद कम आने पर लोगों को मंदिरों में जाने की इजाजत दी गई। इसके बाद भारी संख्या में लोग ज्वालादेवी मंदिर पहुंचे। ज्वालादेवी मंदिर हिमाचल के कांगड़ा में स्थित है। इस मंदिर की काफी मान्यता है। ज्वाला देवी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। कहते हैं ज्वाला देवी मंदिर में उठ रही ज्वाला को मुगलकाल में बुझाने की कोशिश की गई थी लेकिन यह असफल रहा है।

4. मथुरा-वृंदावन
कोरोना के बाद मथुरा और वृंदावन में भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिली। होली और जन्माष्टमी के मौके पर कृष्ण नगरी मथुरा और वृंदावन में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। कृष्ण जन्म के मौके पर दूर-दराज से भक्त उनके दर्शन करने पहुंचे हुए थे। इन दो त्योहारों पर भक्तों का सैलाब आ गया था।

5. काशी विश्वनाथ
कोरोना प्रतिबंध में ढील मिलने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों का तांता लगा। भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। पीएम मोदी ने इस साल नए कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। इसके बाद यहां काफी संख्या में भक्त पहुंचे।
यह भी पढ़ें- Year Ender 2022: इस वजह से इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं ये भारतीय महिलाएं, जानें पूरी स्टोरी












Click it and Unblock the Notifications